Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal : देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने भाग्य के सितारों के बारे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal : देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने भाग्य के सितारों के बारे में

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/10 at 9:19 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal : देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने भाग्य के सितारों के बारे में
Aaj Ka Rashifal : देखिये आज का राशिफल और जानिए अपने भाग्य के सितारों के बारे में
SHARE

Aaj Ka Rashifal 10 November 2024 : 10 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर से बेहद शुभ रहेगा। आज आंवला नवमी पर चंद्रमा गजकेसरी सहित अमला योग भी बना रहे हैं जबकि सूर्य आज वेशी योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कन्या और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

- Advertisement -

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपने आवश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को यदि कुछ गलतफहमियां चल रही थी, तो वह उनके रिश्ते में समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको उन्हे मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी। आपका कोई करीबी आपसे लेनदेन कर सकता है। आपका बिजनेस पहले से ज्यादा बढ़ेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

- Advertisement -

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नए जनसंपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होगी। विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति से आप दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आपको ढील देने से बचना होगा। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपको किसी मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगी।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। व्यावसायिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको किसी प्रकार की कोई चुनौती का सामना करना पड़े, तो आप उससे घबराएं नहीं और पारिवारिक जिम्मेदारियां को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

धनु राशि – आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा, जो लोग करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छे मौके हाथ लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। यदि कोई सरकारी मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के बीच यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई डील यदि अटक रही थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन उसमें आपको अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जो समस्या थी, वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। ज्यादा अधिक काम रहने के कारण सिरदर्द भी बना रहेगा।

TAGGED: aaj ka rashifal, HOROSCOPE, stars of your fortune
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Job Recruitment: 30 सितम्बर को 520 पदों पर होगी भंफर भर्ती, ये दस्तावेज होंगे ज़रूरी CBI Recruitment 2024: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
Next Article Aavala Navami : आवला नवमी की व्रत कथा ना पढ़ने से पूजा होती हैं अधूरी, देखे आवला नवमी की व्रत कथा Aavala Navami : आवला नवमी की व्रत कथा ना पढ़ने से पूजा होती हैं अधूरी, देखे आवला नवमी की व्रत कथा

Latest News

CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?