Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से मुख्यमंत्री साय का जताया आभार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/12 at 7:08 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
CG NEWS : नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के विधायक (रायपुर उत्तर) पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ऋषि पंचमी को नुआखाई के दिन हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मिश्रा ने मंगलवार को अपनी प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के शेष जिलों में नुआखाई पर्व पूर्ववत ऐच्छिक अवकाश के रूप में सूचित रहेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले अगस्त माह में इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय को उन्होंने (स्वयं श्री मिश्रा ने) छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा प्रस्तुत आवेदन के साथ पत्र लिखकर नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए निवेदन किया था। छत्तीसगढ़ एक उड़िया भाषा-भाषी बहुल प्रदेश है एवं उडिया समाज अनादिकाल से अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संवर्धित और संरक्षित करने के लिए जाना जाता है। श्री मिश्रा ने कहा कि नुआखाई पर्व उड़िया समाज का परंपरागत प्रमुख लोक त्यौहार है। यह पर्व नई फसल के आगमन खुशी में उड़िया समाज बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाता है। इस दिन नई फसल से भोग बनाकर कई प्रकार के व्यजंनों के साथ छत्तीसगढ़ के लोग अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते है एवं परंपरागत रूप से किसानों का आभार व्यक्त करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। श्री मिश्रा ने इसी आवेदन के साथ एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई तिहार पर छत्तसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने का निवेदन किया था, जिसे स्वीकार करते हुए प्रदेश शासन ने हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा प्रदेश के सीमावर्ती होने के कारण प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और रायगढ़ जिले उत्कल बहुल जिले हैं।

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में समाज के जशपुर से लेकर सरगुजा तथा सराईपाली से लेकर जगदलपुर तक 24 विभिन्न समुदाय के लोग निवासरत हैं। प्रदेश के 10 जिले, 32 विधानसभा क्षेत्र में निवासरत 35 लाख उड़ियाभाषी प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण पर्व ऋषि पंचमी नुआखाई के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में “स्थानीय अवकाश” की घोषणा से आनंदित एवं हर्षोल्लासित हैं। पूर्व में उक्त अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित था। श्री मिश्रा ने मंगलकामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त निवासी खुशहाल एवं आनंदित रहें, प्रदेश में शांति, अमन-चैन बना रहे एवं राज्य निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा के प्रति छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त उडियाभाषी की ओर से श्री मिश्रा ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Retail Inflation Rose In October: महंगाई ने लांघी लक्ष्मण रेखा, अक्टूबर में बढ़कर 6.21% पर पहुंची
Next Article CG NEWS : प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि, हड़ताल समाप्त कर सीएम का जताया आभार  CG NEWS : प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि, हड़ताल समाप्त कर सीएम का जताया आभार 

Latest News

CG NEWS : स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण
Grand News May 17, 2025
Breaking news: 20 साल से फरार हत्या के दोषी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बड़ी सफलता
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
RAIPUR NEWS : अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर विवाद, महिला के खिलाफ FIR दर्ज 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : व्यापारियों ने तुर्किये के सेब का किया बहिष्कार, पाकिस्तान समर्थन का हो रहा विरोध
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?