Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंद

CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/14 at 6:59 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
SHARE
Highlights
  • किसानों के धान खरीदी पारदर्शिता के साथ करें -  ऋचा शर्मा
  • प्रथम दिवस खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों में अपार उत्साह
गरियाबंद। CG NEWS : प्रदेश के किसानों से धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सवोच्च प्राथमिकताओं में से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में गुरूवार 14 नवम्बर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई है। धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से कर ली गई है। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र पाण्डुका और धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया की सुचारु व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने किसानों के बैठने, पानी, शौचालय, बारदाना और छाया जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही धान की तौल में पारदर्शिता, फसल की गुणवत्ता की उचित जांच और किसानों के लिए त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ऋचा शर्मा ने धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के फीडबैक लिया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से धान खरीदने की प्रक्रिया और बायोमेट्रिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।
शर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करें की सभी किसानों का बायोमेट्रिक हो, सर्वर डाउन होने की उपस्थिति में अन्य विकल्पों द्वारा किसानों का सत्यापन करें। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि जैसे-जैसे धान खरीदी हो बारदाना पर्याप्त मात्रा मे रखें। खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव शर्मा ने कहा कि जिले में धान खरीदी अच्छे तरीके से हो किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो, पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी हो। किसानों की किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया  कि किसानों को साफ-सुथरा और सुखे धान लाने की समझाईश दी। किसानों को शासन द्वारा तय किए गए निर्धारित अवधि 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। हर केन्द्रों में टोल-फ्री नंबर को डिस्प्ले किया जाए, ताकि किसान आवश्यकता पड़ने पर उपयोग कर सकें।
निरीक्षण के दौरान शर्मा ने धान खरीदी केन्द्रों में सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी बिचौलिये से धान खरीदी करने से बचने तथा अवैध खरीदी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग के उप सचिव जी.एस. सिकरवार, अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी एस.पी चन्द्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी प्रहलाद पुरी गोस्वामी, जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, खाद्य अधिकारी सुधीरगुरू सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग RAIPUR NEWS : इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article CG purchased paddy : सीएम साय की पहल पर सुगमता से हो रही धान की खरीदी, 9.79 लाख किसानों को 10001 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान CG purchased paddy : सीएम साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने बेचा अपना धान

Latest News

CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने दूध बांटने निकले दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 10 फीट हवा में उछलकर गिरे नीचे, दोनों की हालत गंभीर 
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना June 29, 2025
Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार
Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार
NATIONAL देश June 29, 2025
CG NEWS : बस में चालक ने दे दी जान, सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 29, 2025
ARANG : आरंग में दो दिवसीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन
ARANG : आरंग में दो दिवसीय ताइक्वांडो रेफरी और एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन
रायपुर June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?