Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों में भारी उत्साह 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोंडागांव

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों में भारी उत्साह 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/14 at 3:47 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों में भारी उत्साह 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों में भारी उत्साह 
SHARE
Highlights
  • कोंडागांव जिले में 14 नवंबर को 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य आज से शुभारंभ
  • कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य का लिया जायजा
कोंडागांव। CG NEWS : जिले में 14 नवंबर को 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बफना स्थित उपार्जन केन्द्र में किसानों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही किसानों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया।
इस दौरान कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टोकन कटाने पहुंचे किसानों से मुलाकात की और कहा कि शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। कलेक्टर ने सभी किसानों को बिचौलियों से दूर रहने की अपील की। कलेक्टर ने किसानों से फसल के बारे में जानकारी ली और कहा कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान का वजन किया जाएगा। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, खाद्य विभाग के अधिकारी, खरीदी केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
धान तिहार को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल
धान तिहार के शुभारंभ अवसर पर जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बफना उपार्जन केन्द्र में 07 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटा लिए हैं, जिसमें से पहले दिन खरीदी केन्द्र पहुंचे ग्राम नेवता के किसान गंगुराम देवांगन ने बताया कि उनके 04 एकड़ खेत के फसल को बेचने के लिए वे पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अच्छी फसल हुई है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। इसी प्रकार ग्राम फरसगांव से धान बेचने पहुंचे किसान  मोतीराम सोरी ने बताया कि उन्होंने साढ़े पांच एकड़ में फसल लगाया था, जिसमें अच्छी पैदावार हुई है। शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से न केवल किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल रहा है बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहे हैं और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, धान खरीदी, धान खरीदी शुरू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO : पुलिस के नाक के नीचे खुलेआम चल रहा जुआ, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल VIRAL VIDEO : पुलिस के नाक के नीचे खुलेआम चल रहा जुआ, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Next Article GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Latest News

CG News:राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG News:श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG NEWS : माँ दन्तेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा का 60 प्रतिशत रहा कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम
Grand News May 10, 2025
 SPORTS NEWS : टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, पहले दिन खेले गए 40 मैच, देखें आज के परिणाम 
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?