Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : खाद वितरण केंद्र में फिर हुआ हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से खाद लेने आई लड़की से मारपीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

MP NEWS : खाद वितरण केंद्र में फिर हुआ हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से खाद लेने आई लड़की से मारपीट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/14 at 8:53 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
MP NEWS : खाद वितरण केंद्र में फिर हुआ हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से खाद लेने आई लड़की से मारपीट
MP NEWS : खाद वितरण केंद्र में फिर हुआ हंगामा, पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से खाद लेने आई लड़की से मारपीट
SHARE

टीकमगढ़। MP NEWS : टीकमगढ़ शहर के कृषि उपज मंडी में बनाए गए खाद वितरण केंद्र में बुधवार शाम एक बार फिर हंगामा हो गया। खाद के लिए कतार में खड़ी लड़की के साथ महिला कांस्टेबल ने मारपीट कर दी। इसके बाद किसानों ने घटना का विरोध जताया।
पूर्व सीएम उमा भारती के गांव डूंडा से खाद लेने आई नेहा लोधी ने बताया कि सुबह से लाइन में लगी थी। शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही नंबर आया तो ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल चंद्रमुखी ने धक्का देकर पीछे कर दिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो महिला कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लड़की के साथ आए परिजनों और अन्य किसानों ने वितरण केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एडीएम पीएस चौहान, एसडीएम संजय दुबे, जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम, कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लड़की को समझाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल चंद्रमुखी को ड्यूटी से हटाकर वितरण केंद्र में बने कक्ष में बैठा दिया गया। महिला कांस्टेबल के बचाव में जुटे अधिकारी लड़की से मारपीट के मामले में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि कुछ किसान लाइन तोड़कर आगे आ रहे थे। इसी दौरान नेहा लोधी का महिला कांस्टेबल चंद्रमुखी से कुछ विवाद हो गया। फिलहाल उसे ड्यूटी से अलग कर दिया गया है। लड़की की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED: cg news, chandramukhi, fertilizer distribution center, Neha Lodhi, TIKAMGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भी महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर,मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे
Next Article CG NEWS : शिवरीनारायण में महराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न CG NEWS : शिवरीनारायण में महराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

Latest News

First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
छत्तीसगढ़ देश June 7, 2025
 CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए मुख्यमंत्री साय शामिल, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?