Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिले में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कहा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आदिवासी समाज के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जिले में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कहा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आदिवासी समाज के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है

Vijay Sinha
Last updated: 2024/11/15 at 2:31 PM
Vijay Sinha
Share
6 Min Read
SHARE

गरियाबंद – भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग क्षेत्र के विधायक गुखुशवंत साहेब ने शुभारंभ किया। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले और प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की। मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति रीता यादव, सहायक आयुक्त नवीन भगत,आदिवासी समाज प्रमुख बन सिंह सोरी, नवतुराम कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2. का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गुखुशवंत साहेब ने कहा की आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आज पूरा देश एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक आदिवासी समाज है। यह हमारे पर्यावरण, संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज है। आधुनिक युग में हम अपने संस्कृति संस्कार भूलने लगे हैं लेकिन आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समाज सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करता है। लेकिन इस समाज के उत्थान, उन्नति ओर विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। एक पार्टी के सरकार ने 60 वर्ष निकल दिए। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्थिति बदली है। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश देख रहा की बिरसा मुंडा कौन है। आदिवासी संस्कृति को देख और समझ रहा है। आज मोदी जी अनेक कल्याणकारी योजना बनाकर आदिवासी समाज के उन्नति और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। पहले देश में जाति के आधार पर बांट के काम करते थे। परंतु मोदी गांव गरीब किसान, महिला सभी के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है।

- Advertisement -

विधायक साहेब ने कहा कि आज अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग सरपंच, पांच बनने के लिए सोचते थे। लेकिन आज गर्व की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज आदिवासी समाज को बेटी श्रीमति द्रौपती मुर्मू देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रूप में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। जिनके नेतृत्व में प्रदेश में तेजी विकास हो रहा है। प्रदेश में खुशहाली की लहर है। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णु देव साय के रूप में प्रदेश को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है, जिन्होंने महज 100 दिन में चुनावी वादों को पूरा कर दिखाया। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। पांच साल बीत जाने के बाद भी चुनावी वादे पूरे नही होते। लेकिन छत्तीसगढ़ में सीएम से ने यह कर दिखाया। आज वे सर्व समाज के विकास ओर उत्थान के लिए काम कर रहें है।

- Advertisement -

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रोहित साहु ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समूचे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस कर रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने। कहा कि भाजपा ने हमेशा जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। देश के लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि देश के सर्वोच्चित पद में आदिवासी महिला है। राष्ट्रपति के रूप में श्रीमति द्रौपती मुर्मू आदिवास समाज का मान बढ़ा रहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय है। विधायक रोहित साहू ने आगे कहा की देश में यदि आदिवासी समाज के मान और सम्मान बढ़ने किया काम किसी ने किया है तो वह देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने देश में आदिवासी और पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए उनके विकास के लिए जनमन योजना की शुरवात की है। इस योजना से आज पिछड़े गांवों में विकास पहुंचा है। यहां पुल पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा की। जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया। जिसका अतिथियों ने श्रवण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस और बिरसा मुंडा जयंती को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी। जमुई के लोगों के लिए एतिहासिक दिन। मोदी ने कहा की आदिवासी समाज वर्षो से अपने अधिकार से वंचित रहा। भारत की संस्कृति और आजादी की लड़ाई के लिए नेतृत्व किया। लेकिन आजादी के बाद आदिवासी समाज के अनमोल योगदान को दबाने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं वार्ड के वाशिंदे CG NEWS : मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं वार्ड के वाशिंदे
Next Article CG NEWS : चाकू बाजी की घटना आई सामने, पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत CG NEWS : चाकू बाजी की घटना आई सामने, पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत

Latest News

RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?