Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मिली मंजूरी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/16 at 7:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : सांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मिली मंजूरी
CG NEWS : सांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मिली मंजूरी
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप राज्य सरकार ने धरसींवा और बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।

- Advertisement -
Ad image

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखकर रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा के बरतनारा बाढ़ नियंत्रण योजना, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड तिल्दा (बलौदाबाजार विधानसभा) के अंतर्गत कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट का निर्माण और विकासखण्ड सिमगा (बलौदाबाजार विधानसभा) के अंतर्गत बंजारी नाले पर पड़कीडीह स्टापडैम निर्माण कार्य की मांग की थी।

- Advertisement -

जल संसाधन विभाग द्वारा इन योजनाओं के लिए 2331.57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में पेयजल, भू-जल संवर्धन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की समस्याओं का समाधान होगा।

- Advertisement -

जल संसाधन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार ग्राम बरतनारा के पास खारून नदी पर 630 मी. लम्बाई में तटबंध निर्माण के लिए 856.15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट निर्माण कार्य हेतु लागत राशि रू. 904.14 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन, आवागमन एवं कृषकों को निजी पम्प के माध्यम से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं विकासखंड-सिमगा (तिल्दा) की बंजारी नाले पर पड़कीडीह स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु लागत राशि रू. 571.28 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन, आवागमन एवं कृषकों को निजी पम्प के माध्यम से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या का समाधान होगा, सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी और कृषकों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अग्रवाल ने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करें।

Budget 2023-24

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gariaband News: अवैध धान खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही, अब तक 3080 कट्टा धान किया गया जप्त
Next Article CG NEWS: सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे ने पकड़ा 20 क्विंटल अवैध धान

Latest News

Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Cricket खेल मनोरंजन June 8, 2025
 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?