Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ, दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ, दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें राशिफल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/11/16 at 7:41 AM
Veena Chakravarty
Share
9 Min Read
SHARE

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ,मकर राशि के लिए रोमांटिक दिन, जानें अपना आज का भविष्यफल

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि: 

- Advertisement -

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और मन शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पायेंगे। जमीन- जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद तो गौरवानवित महसूस करेंगे। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 
आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- वाइलेट
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि: 
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ समय बितेगा। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जब तक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि: 
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है । दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। आज कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तो के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि: 
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। आपको को सुयोग्य कन्या मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे । किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 
आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी । आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी । आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। जो लोग छोटे उदयोग जुड़े है। उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी
अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 
आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी भीषण आग, अब तक 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, मची अफरा तफरी
Next Article JANJGIR CHAMPA NEWS:अवैध धान पर कार्यवाही,403 क्विंटल अवैध धान और वाहन किया गया जब्त

Latest News

Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला 
Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, इस्तीफे की मांग तेज
Breaking News NATIONAL मध्य प्रदेश May 15, 2025
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस 
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 15, 2025
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
NATIONAL देश May 15, 2025
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?