Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/17 at 9:38 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : आवासन एवं शहरी कार्य केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है और इसका क्रियान्वयन अच्छी तरह होना चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के उपरांत कलेक्टोरेट परिसर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएम आवास से कोई भी पात्र हितग्राही छूटना नहीं चाहिए इसके लिए सभी अधिकारी विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के पूर्व भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश के पूर्व आवास मेला का आयोजन किया जाए, ताकि केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में आम नागरिकों तक जानकारी पहुंच सके। बैठक के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजित करने और समय पर श्रमिकों का मजदूरी भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारी को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाने कहा। बैठक में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, गुलाब सिंह चंदेल, कृष्णकांत चंद्रा, अमर सुल्तानिया, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: cg news, Union Minister of State, Urban Affairs Tokhan Sahu, आवास मेला, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल
Next Article CG NEWS : आबकारी विभाग के अधिकारियों के सह में फल-फूल रहा शराब कोच्चियों का आशियाना CG NEWS : आबकारी विभाग के अधिकारियों के सह में फल-फूल रहा शराब कोच्चियों का आशियाना

Latest News

Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 24, 2025
CG NEWS : पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली पूजन में हुआ कुछ ऐसा की सीएम साय सहित सभी अतिथि हो गए प्रभावित 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
BREAKING NEWS : अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Grand News July 24, 2025
CG Naxalites surrendered : ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
CG Naxalites surrendered : ‘‘पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?