Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर मौत, क्रेन की मदद से बाहर निकाले गए शव 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनारायगढ़

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर मौत, क्रेन की मदद से बाहर निकाले गए शव 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/18 at 12:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पुलिस वाहन की चपेट में आने कांस्टेबल की मौत
CG NEWS : पुलिस वाहन की चपेट में आने कांस्टेबल की मौत
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायगढ़। CG ACCIDENT NEWS : जिले में रविवार की देर रात भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गी लेकर जा रहे पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे मृतकों के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -
रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना का ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सी 04 पीएम 4833 गेरवानी की तरफ से रायगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान लाखा तिराहा के पास सामने से आ रही मुर्गी लोड पिकअप ट्रक के सामने आ गयी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतना भयंकर था कि पिकअप के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे दब जाने से पिकअप चालक मोहम्मद अंजर और उसके साथी सुरेश उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच मुर्गी लूटने की भी होड़ मच गयी। कुछ लोग मुर्गियां लेकर भी भाग गए हैं। उधर इस दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन में फंसे दोनों मृतकों के शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
शवों को निकालने में देर रात से सुबह 5 बज गए। इसके बाद जाकर शवों का काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि मृतकों की जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। मरने वाले दोनों युवक झारखंड के रहने वाले है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TAGGED: Breaking News, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जंगल मे दिखा टाइगर, सैलानियों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें... देंखे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो CG NEWS : जंगल मे दिखा टाइगर, सैलानियों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें… देंखे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो
Next Article CG CRIME NEWS : घर में घुसकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, अज्ञात बदमाश के खिलाफ FIR दर्ज   CG CRIME NEWS : नौकरी दिलाने के नाम पर घर बुलाया, फिर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?