Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधायक ने किसानों को बहकाने का कांग्रेसियों पर लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंद

CG NEWS : विधायक ने किसानों को बहकाने का कांग्रेसियों पर लगाया आरोप

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/19 at 11:54 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : विधायक ने किसानों को बहकाने का कांग्रेसियों पर लगाया आरोप
CG NEWS : विधायक ने किसानों को बहकाने का कांग्रेसियों पर लगाया आरोप
SHARE

गरियाबंद। CG NEWS : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 में दिनांक 14 नवंबर से सुचारू रूप शासन के मंशानुसार धान खरीदी जारी हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों में उत्साह भी है। परंतु बीते दो दिनों से जिले के कई खरीदी केंद्रों में शिकायत मिल रही है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम का टोकन काटा जा रहा है। लगातार किसानों को दिग्भ्रमित भी किया जा रहा है। इसे लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मोदी की गारंटी दी थी और विष्णु सरकार इस गारंटी को पूरा भी कर रही है। समूचे प्रदेश सहित गरियाबंद जिले में भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। कहीं भी प्रति एकड़ के पीछे कटौती नहीं की गई है। विधायक ने कहा कि सत्ता गवाने के बाद कांग्रेस अब किसानों को गुमराह कर उनसे बदला लेने में जुटी हुई है। किसान विरोधी कांग्रेस गांव गांव अफवाह फैला रही है। कांग्रेस नही चाहती कि किसानों के घर की खुशहाली आए और वह उनकी तरक्की पचा नहीं पा रही है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में किसानों के उन्नति और विकास के लिए जलकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। आज देश में किसानों का स्तर सुधरा है। वही राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित हैं। सरकार बनते ही पहले किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस की राशि दी। इसके साथ ही चुनावी वादे को पूरा करते प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा की वे किसी के बहकावे में ना आवे। प्रदेश की विष्णु सरकार अपने वादे के अनुरूप किसानों का धान खरीदी के लिए संकल्पित है। सभी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की ही खरीदी होगी और उन्हे प्रति क्विटंल 3100 रूपये के दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए है कि प्रत्येक केंद्रों में स्पष्ट सूचना जारी करे और गुमराह करने वाले समिति प्रबंधकों ओर लोगों पर कार्रवाई ही करे ।

TAGGED: cg news, GARIABAND, Kharif marketing, Rajim MLA Rohit Sahu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : घर में सोते रहे जिम्मेदार अधिकारी, नर्सिंग हॉस्टल में आधी रात घुसा युवक CG NEWS : घर में सोते रहे जिम्मेदार अधिकारी, नर्सिंग हॉस्टल में आधी रात घुसा युवक
Next Article CG NEWS : धान खरीदी को लेकर किसान परेशान, आवागमन की असुविधा से ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना CG NEWS : धान खरीदी को लेकर किसान परेशान, आवागमन की असुविधा से ग्रामीणों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

Latest News

June 29, 2025
Grand News June 29, 2025
Video : “पीएम मोदी की शुभांशु शुक्ला से खास बातचीत: अंतरिक्ष से भारत की भव्यता और युवाओं के लिए प्रेरणा”- देखे वीडियो
Video : “पीएम मोदी की शुभांशु शुक्ला से खास बातचीत: अंतरिक्ष से भारत की भव्यता और युवाओं के लिए प्रेरणा”- देखे वीडियो
NATIONAL VIRAL VIDEO June 29, 2025
CG Suicide : सरंपच पति ने की आत्महत्या, SP कार्यालय के सामने फंदे पर लटकी मिली लाश
CG Suicide : SP कार्यालय के सामने सरंपच पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 29, 2025
Jagannath Yatra Stampede: पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Jagannath Yatra Stampede: पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Breaking News NATIONAL देश June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?