Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : ससुराल में खून से सनी मिली महिला की लाश: पति पर हत्या का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CRIME NEWS : ससुराल में खून से सनी मिली महिला की लाश: पति पर हत्या का आरोप

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/19 at 9:37 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : ससुराल में खून से सनी मिली महिला की लाश: पति पर हत्या का आरोप, पिता को बताई थी प्रताड़ना की बात
CRIME NEWS : ससुराल में खून से सनी मिली महिला की लाश: पति पर हत्या का आरोप, पिता को बताई थी प्रताड़ना की बात
SHARE

CRIME NEWS : मध्य प्रदेश के बैतूल में दो साल पहले ब्याही गई एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति, ससुर और जेठ पर है। घटना बैतूल के चिचोली थाना इलाके के सिंगार चावड़ी गांव की है। जहां मंगलवार महिला की खून से सनी लाश ससुराल में मिली। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पुलिस को गांव कोटवार अशोक रसोने के घर में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का निकला। ये महिला मृतका अशोक रसोने की पत्नी रीतिका सरस्वती थी। पुलिस को उसके हाथ, सिर और अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और जेठ को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

मृतका के भाई रवि कौशले ने बताया कि बहन कल ही बैतूल के शांतिनगर स्थित मायके से ससुराल लौटी थी। वह इलाज करवाने बैतूल आई थी। कल सोमवार उसके ससुराल लौटने पर झगड़ा हुआ था। इसकी जानकारी हमें उसके पड़ोसियों ने दी। पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि झगड़े के बीच थोड़ी देर बाद उसकी आवाज आना बंद हो गई। जब हम ससुराल पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि महिला की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की गई है। उनका आरोप है कि इसमें उसके पूरे ससुराल वाले शामिल हैं।

- Advertisement -

महिला के परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। उन्हें नहीं पता था कि वे इतने लालची निकलेंगे। हमने कुछ दिन पहले ही उन्हें ढाई लाख रुपये ट्रैक्टर लेने के लिए दिए थे। इसके बाद 4 महीने पहले 72 हजार की एक सोने की चैन बना कर दी थी। ससुराल का यह हाल था कि हम उनके किराने का भी पेमेंट ऑनलाइन करते थे। कल शाम ही एक गैस का सिलेंडर भी ससुराल भिजवाया था। वे बहुत प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में लिए गए महिला के पति ससुर और जेठ से बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, CRIME NEWS, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vladimir Putin Will Visit India: : जल्द भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी से होगी खास बात, तारीख का जल्द ऐलान
Next Article Raipur South by-election 2024 : 23 नवंबर को होगी मतगणना, कलेक्टर बोले- गंभीरतापूर्वक एवं सर्तकता से करें मतगणना, सभी कर्मचारियों के व्यवहार सहज हो Raipur South by-election 2024 : 23 नवंबर को होगी मतगणना, कलेक्टर बोले- गंभीरतापूर्वक एवं सर्तकता से करें मतगणना, सभी कर्मचारियों के व्यवहार सहज हो

Latest News

CG NEWS: हनुमान जी के साथ भगवान शिव और माता दुर्गा का रहेगा त्रिवेणी संगम,,,
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर June 21, 2025
CG NEWS: योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – वनमंत्री केदार कश्यप,योग संकल्प का दिलाया शपथ और किया पौधरोपण
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
CG NEWS: वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
CG NEWS: वन मंत्री ने किया बम्बूर तालाब के अधोसंरचना निर्माण कार्य का निरीक्षण,तालाब के सफाई कार्य में किया श्रमदान
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?