Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सीएम साय 23 नवम्बर को बिलासपुर को देंगे उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
बिलासपुर

CG NEWS : सीएम साय 23 नवम्बर को बिलासपुर को देंगे उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/20 at 3:52 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : सीएम साय 23 नवम्बर को बिलासपुर को देंगे उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायज़ा
CG NEWS : सीएम साय 23 नवम्बर को बिलासपुर को देंगे उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की सौगात, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायज़ा
SHARE

बिलासपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर आयेंगे।इस दौरान वे बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य रूप से खेल से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। वे शहर में आयोजित विशाल राउत नाचा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने सिटी कोतवाली के समीप मल्टी लेवल पार्किंग, दयालबंद में मिनी स्टेडियम एवं संजय तरण पुष्कर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया।

मल्टी लेवल पार्किंग में ग्राउण्ड फ्लोर पर 46 दुकान और तीन मंजिला पार्किग 270 चार पहिया वाहन एवं 200 मोटर बाईक के पार्किंग की व्यवस्था है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 करोड़ 17 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है। दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में आउटडोर एवं इण्डोर दोनों तरह के स्पोर्टस की सुविधा है। लगभग 22 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्क्वेश और जिम की सुविधा मिलेगी। इसी तरह संजय तरण पुष्कर में 12 करोड़ की लागत से स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तैयार किया गया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और डीएमएफ से निर्मित मिनोचा कॉलोनी सड़क एवं संकरी सड़क का भी निरीक्षण किया।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने कोनी में सिटी बस स्टैण्ड का भी अवलोकन किया। निगम को मिलने वाली 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें यहीं से संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षित रखने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा तिफरा रैन बसेरा की तरह यहां पर भी यात्रियों के लिए एक रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए ताकि गरीब यात्री यहां ठहर सकें। कलेक्टर ने रिवर फ्रन्ट व्यू के सौंन्दर्यीकरण कार्य को भी देखा और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रवेश द्वार-लालखदान और सीपत मार्ग का अवलोकन किया और इनकी साफ सफाई एवं डिवाईडर के रंगरोगन करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  MP CRIME : भांजे की हत्या करने वाला मामा और उसका भतीजा गिरफ्तार, मां के हिस्से की जमीन मांगने पर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर कर दी थी हत्या   MP CRIME : भांजे की हत्या कने वाला मामा और उसका भतीजा गिरफ्तार, मां के हिस्से की जमीन मांगने पर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर कर दी थी हत्या 
Next Article Maharashtra Assembly Election 2024 : 3 बजे तक महाराष्ट्र में 45.53% और झारखंड में 61.47% हुआ मतदान  Maharashtra Assembly Election 2024 : 3 बजे तक महाराष्ट्र में 45.53% और झारखंड में 61.47% हुआ मतदान 

Latest News

CG NEWS: योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – वनमंत्री केदार कश्यप,योग संकल्प का दिलाया शपथ और किया पौधरोपण
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
CG NEWS: वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
CG NEWS: वन मंत्री ने किया बम्बूर तालाब के अधोसंरचना निर्माण कार्य का निरीक्षण,तालाब के सफाई कार्य में किया श्रमदान
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
CG NEWS: वन मंत्री कश्यप बेनूर में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर में हुए शामिल,हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?