Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : CM ने CRPF जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर की बात, आत्मीयतापूर्वक पूछा – घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा – जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Chhattisgarh : CM ने CRPF जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर की बात, आत्मीयतापूर्वक पूछा – घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा – जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/20 at 10:24 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhattisgarh : CM ने CRPF जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर की बात, आत्मीयतापूर्वक पूछा - घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा - जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी
Chhattisgarh : CM ने CRPF जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर की बात, आत्मीयतापूर्वक पूछा - घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा - जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी
SHARE
Highlights
  • जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा है सुरक्षित और समृद्ध - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। Chhattisgarh : आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। यह संवाद ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो।

- Advertisement -

बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह लौटने के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बड़े अपनेपन से प्रमिका की मां से खेतों में धान की कटाई के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान परिवार द्वारा उगाए जाने वाले फसलों की जानकारी ली और खेती-किसानी के संबंध में ढेर सारी बातें की। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान विनोद में मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैंप में जवानों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत किया। जवानों के साथ उन्होंने रात का भोजन किया। उन्होंने जवानों को भोजन भी परोसा। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री साय और बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका की मां के बीच मोबाइल पर बात सुनकर सभी जवानों के मन में यही भाव था कि मुख्यमंत्री न केवल अपने जवानों की, बल्कि घर से दूर उनके परिवारों की भी उतनी ही चिंता करते हैं। प्रदेश के संवेदनशील मुखिया विष्णु देव साय का सरोकार एवं जुड़ाव सभी किसानों और जवानों के साथ ही उनके परिवारों से भी समान रूप से है। अतिथि सत्कार और अपने अतिथि को उनके मनपसंद व्यंजन खिलाने की संस्कृति भी हमारी परंपरा में है। यही बात मुख्यमंत्री और मोती बाई के बीच चापड़ा चटनी को लेकर हुई बातचीत में भी नजर आई। मुख्यमंत्री ने जवान की मां को प्रणाम कर बातचीत खत्म की, मानो कोई अपने किसी बड़े से बेहद आत्मीयता और सम्मान से बात कर रहा हो। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार और अपनापन जवानों व किसानों के प्रति उनके मन में समाहित गहरे सम्मान की भावना को व्यक्त करता है।

- Advertisement -

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-20-at-9.49.42-PM.mp4
TAGGED: Chhattisgarh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Delhi : राजधानी दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है  Delhi : राजधानी दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है 
Next Article CBSE 10th 12th Board Exam 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से होगा एग्जाम CBSE 10th 12th Board Exam 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से होंगे एग्जाम

Latest News

Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
CG BREAKING : कांकेर में तेंदुए का आतंक! आदमखोर ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?