Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  Aaj Ka Rashifal 22 November 2024:इन राशियों का होगा भाग्योदय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,बहकावे में आने से बचें, पढ़ें भाग्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

 Aaj Ka Rashifal 22 November 2024:इन राशियों का होगा भाग्योदय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,बहकावे में आने से बचें, पढ़ें भाग्य

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/11/22 at 7:40 AM
Veena Chakravarty
Share
10 Min Read
SHARE

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

Contents
मेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुंभ राशिमीन राशि
- Advertisement -

read motre: Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: इन राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी उपलब्धि,धन योग से धनवान होंगे मेष,पढ़ें भाग्य

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मेष राशि

आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा भी ले सकता है।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य़ अच्छा बना रहेगा। आज आपको पिछले किये गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। बच्चों से आपकोकोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि

आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्कट करने भी जा सकते हो। आज घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। आर्किटेक की जॉब कर रहे लोगों के काम का बॉस तारीफ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आपके सारे पुराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आपकी किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाएंगे, इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है जीवनसाथी से पहले किया हुआ वादा आज पूरा कर सकते है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं, आत्मविश्वास को बनाये रखें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH NEWS: कमजोर दिल वाले सावधान ! हवा… ज़हरीली,बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए बचने के उपाय?
Next Article IND vs AUS 1st Test Day 1 Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट,इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी,नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा करेंगे डेब्यू

Latest News

CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?