Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR BIG NEWS : आरंग को ऐतिहासिक सौगात: विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से व्यवहार न्यायालय की होगी स्थापना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR BIG NEWS : आरंग को ऐतिहासिक सौगात: विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से व्यवहार न्यायालय की होगी स्थापना

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/23 at 11:48 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR BIG NEWS : आरंग को ऐतिहासिक सौगात: विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से व्यवहार न्यायालय की होगी स्थापना
RAIPUR BIG NEWS : आरंग को ऐतिहासिक सौगात: विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से व्यवहार न्यायालय की होगी स्थापना
SHARE

RAIPUR BIG NEWS : आरंग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों का परिणाम स्वरूप आरंग तहसील मुख्यालय में 02 दिसंबर 2024 से सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) का व्यवहार न्यायालय स्थापित किया जाएगा।

उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय अधिनियम, 1958 की धारा 12(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस न्यायालय की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना क्रमांक 4172/4039/21-ब./2024, दिनांक 21 नवंबर 2024 को जारी की है।

- Advertisement -
Ad image

विधायक गुरु खुशवंत का रहा योगदान

- Advertisement -

आरंग क्षेत्र में व्यवहार न्यायालय की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ ने इस विषय पर निरंतर प्रयास करते हुए अपनी मांग विधायक गुरु खुशवंत के समक्ष रखी। विधायक ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए इसे छत्तीसगढ़ शासन और उच्च न्यायालय के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप आज यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका है।आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के इस ऐतिहासिक निर्णय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विशेष योगदान रहा। विधायक गुरु खुशवंत ने न्यायालय की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया और मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री ने इस मांग को प्राथमिकता देकर इसे स्वीकृति प्रदान की।

- Advertisement -

क्षेत्रवासियों को राहत
व्यवहार न्यायालय की स्थापना से अब क्षेत्र के नागरिकों को न्यायिक मामलों के लिए रायपुर तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलने से समय और संसाधनों की बचत होगी। यह निर्णय न केवल आरंग, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, “यह मेरा कर्तव्य था कि मैं क्षेत्र की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करूं। यह सफलता जनता और उनके विश्वास की जीत है।”

noti_18895_22112024

02 दिसंबर 2024: नई शुरुआत
सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के न्यायालय का विधिवत उद्घाटन 02 दिसंबर 2024 को आरंग मुख्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, RAIPUR BIG NEWS, विधायक गुरु खुशवंत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS: CM मोहन यादव का 6 दिवसीय विदेश यात्रा, ब्रिटिश संसद और किंग्स क्रास का दौरा करेंगे,विदेशी उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग
Next Article CG BREAKING : दुर्ग से बड़ी खबर: 10,000 की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा  CG BREAKING : दुर्ग से बड़ी खबर: 10,000 की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा 

Latest News

CG CRIME : डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट करने वाले 6 ग्रामीण गिरफ्तार 
CG CRIME : डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट करने वाले 6 ग्रामीण गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ बालोद June 26, 2025
Grand Breaking : मुडागांव जंगल कटाई का विरोध करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार गिरफ्तार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया समेत 100 नेता हिरासत में
Grand Breaking : मुडागांव जंगल कटाई का विरोध करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार गिरफ्तार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया समेत 100 नेता हिरासत में 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Bihar Politics : अखिलेश यादव और तेज प्रताप यादव के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत, बिहार की सियासत में हलचल, देखें वीडियो
Bihar Politics : अखिलेश यादव और तेज प्रताप यादव के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत, बिहार की सियासत में हलचल, देखें वीडियो
राजनीति June 26, 2025
Arang : MLA गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों को मिली पुनः निर्माण कार्यों की स्वीकृति, चपरीद के शासकीय हाई स्कूल भी शामिल 
Arang : MLA गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों का होगा पुनः निर्माण, चपरीद के हाई स्कूल भी शामिल 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?