Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : गायन का आनंद और वादन की छटा में मंत्रमुग्ध हुए लोग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR : गायन का आनंद और वादन की छटा में मंत्रमुग्ध हुए लोग 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/24 at 10:00 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। RAIPUR : महाकौशल संगीत समिति , रायपुर के संस्थापक – पण्डित विष्णु कृष्ण जोशी की स्मृति में आज श्री राम संगीत महाविद्यालय सभागार में गायन का आनंद और वादन की छटा में रसिक मंत्रमुग्ध खोए रहे। महफ़िल में कोलकाता और पुणे के कलाकार आमंत्रित थे।

- Advertisement -

आरंभ बेला वादन से हुआ। नई पीढ़ी के वादक – साकेत साहू ने सर्वप्रथम राग मधुवंती से आरम्भ किया। उन्होंने इसमें दो बंदिश बजाईं। समापन किया प्रसिद्ध रचना “याद पिया की आए” से। मिठास से भरे हुए वादन को श्रोताओं ने खूब पसंद किया और उनकी प्रशंसा की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

इसके उपरान्त पुणे की सानिया पाटणकर का खयाल गायन आकर्षण बना। सानिया जी अत्यंत प्रसिद्ध गायक कलाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने राग बागेश्री का गायन किया। रचना के बोल थे “सखि मन लागे ना” अंत में इस कलाकार ने टप्पा , दादरा आदि पेश किया।

- Advertisement -

आज के दोनों ही कलाकारों के साथ तबले पर तालमणि – अशोक कुर्म ने बड़ी सुंदर संगत की। हारमोनियम पर गायिका के साथ शहर के ही प्रसिद्ध युवा गायक गौतम विश्वास ने साथ दिया। आरंभ में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मोऊगुप्ता के निर्देशन में श्रीराम संगीत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने की।

कलाकारों का स्वागत किया समिति अध्यक्ष – अजय तिवारी , सचिव – सुधांशुशेखर शुक्ला ने। संरक्षक – डॉ. विजय जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। पद्मश्री मदन चौहान सहित अनेक गणमान्य जन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article The Sabarmati Report : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', बोले- यह केवल फ़िल्म नही है बल्कि एक सच्चाई है The Sabarmati Report : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, बोले- यह केवल फ़िल्म नही है बल्कि एक सच्चाई है
Next Article Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा, कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा, कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?