Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/25 at 4:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्री साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। श्री साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।

- Advertisement -

श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : श्री रामलला दर्शन योजना : रायपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, मंत्री वर्मा और मंत्री बघेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना CG NEWS : श्री रामलला दर्शन योजना : रायपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, मंत्री वर्मा और मंत्री बघेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article CG NEWS : कवि सम्मेलन देखकर लौट रहे शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत, नाक और पसली में मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस  CG NEWS : कवि सम्मेलन देखकर लौट रहे शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत, नाक और पसली में मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस 

Latest News

June 5, 2025
Grand News June 5, 2025
BIG NEWS: अब आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसी जाएगी अंडा बिरयानी और चिकन फ्राई, राज्य सरकार ने लिया फैसला
BIG NEWS: अब आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसी जाएगी अंडा बिरयानी और चिकन फ्राई, राज्य सरकार ने लिया फैसला
Grand News देश June 5, 2025
चिंतामणि। Stampede Chinnaswamy Stadium: चिंतामणि निवासी प्रज्वल की मौत चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में हो गई. प्रज्वल ने अपने परिवार से कहा था कि वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहा है, लेकिन वह RCB की जीत के जश्न में शामिल होने के लिए चुपचाप चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गया था. परिवार को इस दर्दनाक सच्चाई का पता तब चला, जब उन्होंने मीडिया के माध्यम से मृतकों की सूची में प्रज्वल का नाम देखा. तब जाकर उन्हें समझ आया कि वह इंटरव्यू के लिए नहीं, बल्कि RCB के सेलिब्रेशन में गया था.
Stampede Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु भगदड़ जाना था इंटरव्यू देने गया स्टेडियम, हुई मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 5, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा 
Grand News June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?