Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsVideoछत्तीसगढ़

CG BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/26 at 2:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट 
CG BREAKING : 25 नवंबर नहीं अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, आदेश जारी, डायवर्ट किया गया रूट 
SHARE

 

रायपुर। CG BREAKING : छ्त्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित केशकाल घाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह काम 10 नवंबर से शुरू हुआ था, तब विभाग ने कहा था कि 25 नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा। लेकिन, अब यह तारीख बढ़कर 10 दिसंबर हो गई है। ऐसे में आज 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक इन 15 दिनों के लिए घाट बंद रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे में रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाने वाले यात्रियों को फिर से परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करनी पड़ेगी। यात्रियों को कांकेर से केशकाल पहुंचने पहले लगभग 30 किमी का सफर तय करना पड़ता था, तो अब दुधवा वाले डायवर्ट मार्ग से लगभग 60 से 70 किमी घूमकर आना पड़ रहा है। हालांकि उस मार्ग की भी हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में यात्रियों को काफी तकलीफ हो रही है

- Advertisement -

दरअसल, सड़क की जर्जर स्थिति और बार-बार घाट जाम की समस्या से निजाद पाने के लिए NH और PWD विभाग सड़क मरम्मत का काम करवा रहा है। विगत दिनांक 9 नवम्बर से घाटी में सड़क नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया था। पिछले 15 दिनों से यात्रियों को लंबा सफर तय कर दूसरे मार्ग से रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाना पड़ रहा है।

- Advertisement -

ये होगा मार्ग…

यात्री बसों के लिए- रायपुर और जगदलपुर दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली यात्री बसों को जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल के विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी मचली, गोविंदपुर, दुधावा, धमतरी होते हुए रायपुर जाना होगा।

दो पहिया, चार पहिया और इमरजेंसी वाहनों के लिए- रायपुर की ओर से आने वाले रायपुर, धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट से होते हुए कोंडागांव और फिर जगदलपुर जा सकते हैं। वहीं जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल बटराली, रांधा , उपरमुरवेंड, मुरनार कांकेर, धमतरी और फिर रायपुर तक जा सकते हैं।

मालवाहक भारी वाहनों के लिए – जगदलपुर से, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरूद होते हुए रायपुर जा सकते हैं। वहीं रायपुर से आने वाली वाहनें रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंच सकती है।

SDM ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS Raipur, केशकाल घाट, रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS: रेगुलेटर बदलते समय लिकेज हुई गैस से लगी आग, 3 लोग झुलसे BREAKING NEWS: रेगुलेटर बदलते समय लिकेज हुई गैस से लगी आग, 3 लोग झुलसे
Next Article Maharashtra Update : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजभवन में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा Maharashtra Update : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजभवन में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?