Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagdalpur News :भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बस्तर जिला भाजपा कार्यालय में संविधान गोष्ठी का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

Jagdalpur News :भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बस्तर जिला भाजपा कार्यालय में संविधान गोष्ठी का किया गया आयोजन

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/11/26 at 8:23 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

जगदलपुर।भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बस्तर जिला भाजपा कार्यालय में आज मंगलवार को संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

- Advertisement -

read more: Jagdalpur News : विधायक किरण देव ने जगदलपुर में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण पांडे ने कहा कि सविंधान से हम सब सुपरिचित हैं। भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद यानी कि 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
भाजपा नेता शिवनारायण पांडे ने कहा कि विभिन्न संकटों के बावजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने मात्र दो वर्ष, 11 माह और 18 दिनों में दिन-रात मेहनत कर भारत के संविधान की रचना की। उन्होंने 26 नवंबर 1949 को इसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया गया था। बाबा साहेब भीमराव आंबे़डकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना, जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहली बार इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को एक अधिसूचना में 26 नवंबर को हर साल ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने की बात कही थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -


विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी एल. ईश्वर राव ने कहा कि 75 साल पहले आज ही के दिन संविधान सभा ने संविधान निर्माण का बहुत बड़ा काम किया था। संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। हम आज ऐतिहासिक दिन के साक्षी हैं। हमारा संविधान सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है। संविधान सभा ने संविधान निर्माण का कार्य संपन्न किया और इसे आत्मार्पित-अंगीकृत किया। आज मैं देश की तरफ से संविधान सभा के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव ने एवं आभार प्रदर्शन दिनेश पाणिग्रही ने किया। सविंधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुखत: अश्विनी कुमार सरडे, पार्षद आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, आयेन्द्र सिंह आर्य, उमाकांत सिंह, रंजीत पांडे, नरेंद्र पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, सुनील दास, योगेश ठाकुर, गोदावरी साहू, ममता राणा, गीता नाग, प्रमिला कपूर, मीना विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, दिनेश केजी, विक्रम यादव, बसंत जोशी, आरती दुआ, झरना बांगर, अनिल राव, नितिन जैन, सरिता सतपति, प्रकाश झा, मलय झा, माध्वी मंडल, अलका सेंगर, कृष्णा ठाकुर, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, हरिशंकर झा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता
Next Article BHILAI NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Latest News

Video : छापेमारी से घबराए इंजीनियर साहब ने खिड़की से उड़ाए 500-500 के नोटों के बंडल, विजिलेंस ने उड़ाया होश
NATIONAL VIRAL VIDEO May 31, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार दस्तक! 16 दिन पहले ही गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलर्ट, नौतपा में हुई मानसूनी बौछारें बनी चर्चा का विषय
Grand News May 31, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?