Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG GOVT JOB : छत्तीसगढ़ में युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, सीएम साय के निर्देश पर इन विभागों में भर्ती का रास्ता साफ, अब तक 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़रोजगार

CG GOVT JOB : छत्तीसगढ़ में युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, सीएम साय के निर्देश पर इन विभागों में भर्ती का रास्ता साफ, अब तक 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/27 at 8:03 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG GOVT JOB : छत्तीसगढ़ में युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, सीएम साय के निर्देश पर इन विभागों में भर्ती का रास्ता साफ, अब तक 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
CG GOVT JOB : छत्तीसगढ़ में युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, सीएम साय के निर्देश पर इन विभागों में भर्ती का रास्ता साफ, अब तक 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
SHARE
रायपुर। CG GOVT JOB : छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में 96 पद, विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 और न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस तरह तीनों विभागों में कुल 151 विभिन्न पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में कुल 96 रिक्त पदों के तहत प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और प्रबंधक (जनसंपर्क) के 1-1 पदों पर एवं सहायक अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 8, सहायक अभियंता (विद्युत), सहायक अभियंता (यांत्रिकी) तथा सहायक अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सहायक योजनाकार/वास्तुकार के कुल 4, सहायक प्रोग्रामर के 3, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के 2, उप अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 21, उप अभियंता (यांत्रिकी) और उप अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 शीघ्रलेखक (हिन्दी/अंग्रेजी) के 13, लेखापाल के 3, सहायक मानचित्रकार के 4, अनुरेखक के 4 और सहायक ग्रेड-03 के 26 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।
इसी तरह मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय में कुल 27 पदों पर भर्ती को वित्त से स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें उपअभियंता के 13, सहायक ग्रेड-3 के 6, विद्युतकार के 5 और जांच अनुचर के 3 पद शामिल हैं। इसी तरह राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, एनआरडीए, विद्युत विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं। नई भर्ती से विभागों की दक्षता में वृद्धि के साथ विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को नई दिशा एवं गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG Govt. JOB, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CG NEWS : तबादले के बाद 7 दिन के भीतर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले अधिकारीयों पर राज्य सरकार के सख्त तेवर, सभी सचिवों को पत्र जारी कर दिए यह निर्देश 
Next Article CG NEWS: 11 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, सीओबी० दण्डकवन द्वारा खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

Latest News

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराकर पलटा
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराकर पलटा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
COVID-19 in India : देश में कोरोना का कहर; 24 घंटे में 4 मौत, देखें एक्टिव मरीजों की संख्या 
COVID-19 in India : देश में कोरोना का कहर; 24 घंटे में 4 मौत, देखें एक्टिव मरीजों की संख्या 
NATIONAL देश June 2, 2025
Mahasamund: विरोध के बावजूद युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग के बाद कलेक्टर ने दिया तत्काल पदस्थापना का आदेश 
Mahasamund: विरोध के बावजूद युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग के बाद कलेक्टर ने दिया तत्काल पदस्थापना का आदेश 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 2, 2025
PBKS vs MI: Qualifier 2:  श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी से जीता पंजाब किंग्स, क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियन्स को हराकर फाइनल में पहुंची
PBKS vs MI Qualifier 2:  श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी से जीता पंजाब किंग्स, क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंची
Cricket खेल June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?