Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान, यहां बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति, सीएम साय के प्रयासों को मिला मजबूत आधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान, यहां बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति, सीएम साय के प्रयासों को मिला मजबूत आधार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/28 at 7:20 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान, बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति
CG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान, बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा 51.87 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है। छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। ये योजनाएं रोजगार सृजन, विकास और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से 15 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत राजधानी रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे जिसके परिप्रेक्ष में फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 147.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

- Advertisement -

पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार के इस ठोस कदम से छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। यह सफलता छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नए अवसर खोल रही है।

- Advertisement -
TAGGED: Film City Built in Chhattisgarh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : स्कूल के पास नशे की सामाग्री का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई, दो कार्टून सिगरेट, 5 बोरी गुटखा और एक बाॅक्स गुडाखू जब्त  RAIPUR NEWS : स्कूल के पास नशे की सामाग्री का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई, दो कार्टून सिगरेट, 5 बोरी गुटखा और एक बाॅक्स गुडाखू जब्त 
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कैसे कम होंगे सड़क हादसे ? कल सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में होगी चर्चा  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कैसे कम होंगे सड़क हादसे ? कल सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में होगी चर्चा 

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?