Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Politics : धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है साय सरकार, नहीं मिल रहा टोकन, किसान हो रहे परेशान : कांग्रेस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनीतिसुकमा

CG Politics : धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है साय सरकार, नहीं मिल रहा टोकन, किसान हो रहे परेशान : कांग्रेस 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/30 at 5:22 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG Politics : धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है साय सरकार, नहीं मिल रहा टोकन, किसान हो रहे परेशान : कांग्रेस 
CG Politics : धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है साय सरकार, नहीं मिल रहा टोकन, किसान हो रहे परेशान : कांग्रेस 
SHARE

सैयद फ़ारूख अली, सुकमा। CG Politics : छत्तीसगढ़ में इन दिनों राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की जा रही है, वहीं कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा है, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है, विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है, इस बार 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं, इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मिट्रिक टन की खरीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा। वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के इस बालक आश्रम में भूत का साया? 23 बच्चे चक्कर खाकर  गिरे, मची खलबली

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

3100 रुपए बढ़ाकर 3217 रुपए में खरीदी करे सरकार : कांग्रेस 

- Advertisement -

सोसाइटियों को निर्देश दिए गए है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में एक किसान का शेष धान के लिये उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को घान बेचे थे, उनके खाते के रकम नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एकमुस्त 3100 नहीं है। सिर्फ 2300 रू. प्रति क्विंटल ही आ रहा है। (जो समर्थन मूल्य है उतना)

- Advertisement -

कांग्रेस ने आगे कहा कि अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा, किसानो से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा। सोसायटी में सूचना चस्पा किया गया है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जायेगा। सोसायटी में बारदाना की कमी है किसान परेशान है। सरकार ने कहा है कि नए 50 प्रतिशत बारदाने का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है, धान खरीदी केन्द्रो में टोकन नहीं जारी किया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG Politics, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, किसान परेशान, ग्रैंड न्यूज़, नहीं मिल रहा टोकन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के इस बालक आश्रम में भूत का साया? 23 बच्चे चक्कर खाकर  गिरे, मची खलबली Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के इस बालक आश्रम में भूत का साया? 23 बच्चे चक्कर खाकर  गिरे, मची खलबली
Next Article Chhattisgarh : गाड़ियों को टोल टैक्स फ्री करने की मांग, बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा  Chhattisgarh : गाड़ियों को टोल टैक्स फ्री करने की मांग, बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा 

Latest News

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार को संविदा और दैनिक वेतनभोगियों को 60 दिन में नियमित करने का दिया आदेश
Grand News May 10, 2025
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त... यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त… यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
CG NEWS : शिवनाथ नदी में डूबने से 15 साल के नाबालिग लड़के की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजनादगांव May 10, 2025
CG : पिकअप और कार की जोरदार टक्कर से मुर्गियों से भरी वाहन पलटी, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
CG : पिकअप और कार की जोरदार टक्कर से मुर्गियों से भरी वाहन पलटी, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?