Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’: बोले- यह फिल्म इतिहास के भयावह सच को उजागर करने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’: बोले- यह फिल्म इतिहास के भयावह सच को उजागर करने की कोशिश

Vijay Sinha
Last updated: 2024/11/30 at 5:28 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद | राजिम विधायक रोहित साहू ने भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर बनी है।विद्यायक रोहित साहू ने भाजपा शहर और ग्रामीण के लगभग 150 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को नया रायपुर के मिराज सिनेमा में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों से हॉल को गुंजा दिया।

Contents
फिल्म अतीत के काले पृष्ठ और घटना की सत्यता को सामने लाती है.”- विद्यायक रोहित साहूगोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’
- Advertisement -

फिल्म अतीत के काले पृष्ठ और घटना की सत्यता को सामने लाती है.”- विद्यायक रोहित साहू

विद्यायक रोहित साहू ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

श्री साहू ने कहा “फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इतिहास के काले अध्याय को सामने लाती है. यह फिल्म वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में हुई घटना की सच्चाई बताती है. फिल्म वास्तविक तथ्यों पर फिल्माई गई है. फिल्म उन 59 कारसेवकों के बलिदान की जानकारी देती है, जिसे उस दौर में गलत बताया गया था.आगे विधायक रोहित साहू ने सीएम साय की तारीफ करते हुए कहा हमारी  सरकार ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें। नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : गाड़ियों को टोल टैक्स फ्री करने की मांग, बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा  Chhattisgarh : गाड़ियों को टोल टैक्स फ्री करने की मांग, बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा 
Next Article CG Weather Update : ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, रायपुर हुई बारिश CG Weather Update : ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, रायपुर हुई बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?