Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : छग के कई जिलों में हुई बारिश, सीएम साय ने धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : छग के कई जिलों में हुई बारिश, सीएम साय ने धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/01 at 10:56 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Chhattisgarh : छग के कई जिलों में हुई बारिश, सीएम साय ने धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश
Chhattisgarh : छग के कई जिलों में हुई बारिश, सीएम साय ने धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश
SHARE

रायपुर। Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

- Advertisement -
Ad image

खाद्य मंत्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, प्रदेश के सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराई गई है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा हो रही है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक, परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, चक्रवाती तूफान फेंगल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article DGP-IGP conference : PM मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और AI के दुरुपयोग जैसे नए युग के खतरों पर जाहिर की चिंता  DGP-IGP conference : PM मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और AI के दुरुपयोग जैसे नए युग के खतरों पर जाहिर की चिंता 
Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 December 2024: आज सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश,कुंभ राशि वाले आज न करें ये एक गलती, उठाएंगे बड़ा नुकसान

Latest News

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM साय ने जताया दुःख 
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे पर CM साय ने जताया दुःख 
छत्तीसगढ़ June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash : रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द
Grand News June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर, सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौतें
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर! सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौतें
Breaking News देश June 12, 2025
CG NEWS: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय जोन 2 में किया हंगामा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?