Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान राशि बढ़ी, गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ – अभ्यारण्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMusicVideoछत्तीसगढ़

CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान राशि बढ़ी, गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ – अभ्यारण्य

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/02 at 7:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान राशि बढ़ी, गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ - अभ्यारण्य
CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान राशि बढ़ी, गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ - अभ्यारण्य
SHARE

 

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ – पालन करें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, संत राम बालक दास, संत राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, पवन साय, रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vikrant Massey Acting Retirement: ‘2025 में आखिरी बार…’, विक्रांत मैसी ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का किया ऐलान, फैंस बोले -पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं ?
Next Article CG NEWS: जनपद पंचायत अंतागढ़ द्वारा कलगांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन,समस्त विभाग के अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मिलित

Latest News

Rahul Gandhi Birthday : पीएम मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लिखी यह बात 
Grand News June 19, 2025
India Pakistan War : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का दावा: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया, पीएम मोदी ने किया था खंडन
India Pakistan War : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का दावा: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया, PM Modi ने किया था खंडन
अंतराष्ट्रीय June 19, 2025
BREAKING : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
BREAKING : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL दिल्ली June 19, 2025
CG NEWS : स्वास्थ्य तंत्र की चूक या सुनियोजित साजिश? तौलियों में लिपटी मौत की कहानी से खुली अस्पतालों की पोल
CG NEWS : स्वास्थ्य तंत्र की चूक या सुनियोजित साजिश? ऑपरेशन के बाद महिला की गई जान, तौलियों में लिपटी मौत की कहानी से खुली अस्पतालों की पोल
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?