Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइममध्य प्रदेश

CRIME NEWS : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/03 at 6:06 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या 
CRIME NEWS : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या 
SHARE

CRIME NEWS : राजधानी भोपाल में डबल मर्डर की खबर सामने आने से सनसनी फैल गई, यहां एक ASI ने अपनी पत्नी और साली की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक दो नहीं बल्कि आरोपी ने कई वार किए। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मामला ऐशबाग थाना इलाके का है। जहां मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Crime News: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पहले पिलाई शराब, फिर घोंटा गला, आत्महत्या दर्शाने पेड़ पर लटकाया

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:00 बजे आरोपी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद ASI अपने साथ लाए धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद से एएसआई योगेश मरावी फरार हो गया है।  डबल मर्डर की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ASI के घर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी योगेश मरावी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है।

- Advertisement -

विवाद के बाद की पत्नी और साली की हत्या

बता दें कि, आरोपी बालाघाट का रहने वाला है। वहीं भोपाल में 2 बीएचके फ्लैट में पत्नी अपनी बहन के साथ रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि, आरोपी नौकरानी का सहारा लेकर घर के अंदर घुसा और 6 मिनट के अंदर ही आरोपी ने पहले पत्नी फिर साली की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है। उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता 5 साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था। आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा और पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। इस पर गुस्साए मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़, चाकू गोदकर हत्या, पति ने की पत्नी की हत्या, पत्नी और साली की हत्या, पत्नी की हत्या, राजधानी में डबल मर्डर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम, राज्य गठन के बाद पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार CG NEWS : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शासकीय मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम, राज्य गठन के बाद पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता एवं अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार
Next Article BHILAI NEWS: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा दोषमुक्ति के मामलों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Latest News

BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?