Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 03 December 2024: आज इन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारीमेष से मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें दैनिक भविष्यफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 December 2024: आज इन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारीमेष से मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें दैनिक भविष्यफल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/12/03 at 7:43 AM
Veena Chakravarty
Share
9 Min Read
SHARE

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही आज शाम 4 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रंभा तृतीया व्रत है।

Contents
मेष राशि: वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि:कन्या राशि: तुला राशि: धनु राशि:मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 
- Advertisement -

read more:Aaj Ka Rashifal 02 December 2024: आज सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश,कुंभ राशि वाले आज न करें ये एक गलती, उठाएंगे बड़ा नुकसान

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि: 

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: 

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है।

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS: मध्यप्रदेश पुलिस के नवनियुक्त महानिदेशक कैलाश मकवाना ने CM डॉ मोहन यादव से की मुलाकात
Next Article CG NEWS: : CM साय का आज रायगढ़ दौरा: महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Latest News

CG NEWS : मकान में बिना कपड़ों के मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 12, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
Grand News May 12, 2025
CGNEWS:”एक देश, एक चुनाव से सशक्त होगा लोकतंत्र” — नगरी में पेंशनर समाज की संगोष्ठी में उठी बुलंद आवाज
Grand News छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : विशेष वर्ग से प्यार और अन्य पर कार्रवाई की तलवार लटका रहे है जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?