Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : वापस दिल्ली लौटा राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला, नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

BREAKING NEWS : वापस दिल्ली लौटा राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला, नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/04 at 1:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : वापस दिल्ली लौटा राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला, नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा - यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है 
BREAKING NEWS : वापस दिल्ली लौटा राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला, नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा - यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

डेस्क। BREAKING NEWS : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर रोक लिया है। वह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली से संभल जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

- Advertisement -

 राहुल गांधी ने कहा –

- Advertisement -

“हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। विपक्ष के नेता के तौर पर जाना मेरा अधिकार है लेकिन फिर भी वे मुझे रोक रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अकेले जाने को तैयार हूं, मैं पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं लेकिन वे इस पर भी राजी नहीं हुए। अब वे कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिनों में वापस आते हैं, तो वे हमें जाने देंगे। यह विपक्ष के नेता के अधिकारों के खिलाफ है, उन्हें मुझे जाने देना चाहिए। यह संविधान के खिलाफ है, हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे।”

प्रियंका गांधी ने कहा-

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। संभल जाना उनका संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। उन्हें वहां जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोकने वाली पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि हिंसा प्रभावित परिवारों से नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को संभल जाकर हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात करने जाने का ऐलान किया था। जिसके बाद संभल प्रशासन ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। साथ ही दिल्ली से सटे तमाम जिलों को यह आदेश दिया गया था कि किसी भी हालत में राहुल गांधी समेत अन्य नेता संभल ना आ पाए। संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने की मनाही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Big Breaking : रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप Big Breaking : रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप
Next Article CG VIDEO : आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली दो साल के बच्ची का गजब का टैलेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान  CG VIDEO : आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली दो साल के बच्ची का गजब का टैलेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान 

Latest News

CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?