Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल

Vijay Sinha
Last updated: 2024/12/04 at 11:15 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रयासों ने स्थानीय जनता का भरोसा जीता है, जिससे माओवादी प्रभाव कमजोर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के कारण बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में घटनाओं में तेजी से कमी आई है। सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा बल लगातार प्रभावी अभियान चला रहे हैं, और विकास कार्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15,000 मकानों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के महत्व और राज्य में इसके प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ते हुए शांति और विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। अब तक इस ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर ओलंपिक में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 11 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है, जो युवाओं को एकजुटता, सकारात्मकता और सामुदायिक भावना से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की एक नई लहर का प्रतीक है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : घर में सो रही बच्ची ने हाथी ने कुचलकर मार डाला, इन गावों के लिए अलर्ट जारी  CG NEWS : घर में सो रही बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत, इन गांवों के लिए अलर्ट जारी
Next Article Aaj Ka Rashifal 05 December 2024: आज वैनायकी गणेश चतुर्थी के दिन दूर होंगी इन 3 राशियों की परेशानियां,मीन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा

Latest News

Video : छापेमारी से घबराए इंजीनियर साहब ने खिड़की से उड़ाए 500-500 के नोटों के बंडल, विजिलेंस ने उड़ाया होश
NATIONAL VIRAL VIDEO May 31, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार दस्तक! 16 दिन पहले ही गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलर्ट, नौतपा में हुई मानसूनी बौछारें बनी चर्चा का विषय
Grand News May 31, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?