Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ARANG NEWS : विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने एक साल के कार्यकाल में आरंग को दी कई सौगातें, 15987.66 लाख की लागत से लिखी विकास की नई इबारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

ARANG NEWS : विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने एक साल के कार्यकाल में आरंग को दी कई सौगातें, 15987.66 लाख की लागत से लिखी विकास की नई इबारत

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/08 at 9:24 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
ARANG NEWS : विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने एक साल के कार्यकाल में आरंग को दी कई सौगातें, 15987.66 लाख की लागत से लिखी विकास की नई इबारत
ARANG NEWS : विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने एक साल के कार्यकाल में आरंग को दी कई सौगातें, 15987.66 लाख की लागत से लिखी विकास की नई इबारत
SHARE
Highlights
  • “मेरी जीत आरंग की जनता की जीत है” – विधायक गुरु खुशवंत साहेब
  • आरंग में व्यवहार न्यायालय से लेकर मोतीमहल निर्माण तक विकास के नए आयाम
  • डबल इंजन सरकार के तहत आरंग में विकास को मिली नई गति: गुरु खुशवंत साहेब

आरंग। ARANG NEWS : छत्तीसगढ़ एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 2023 में भाजपा सरकार को भारी जनादेश देकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर प्रदान किया। इस विश्वास को शिरोधार्य करते हुए आरंग विधायक व अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब (MLA Guru Khushwant Saheb) ने क्षेत्र की प्रगति, उन्नति एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR BIG NEWS : आरंग को ऐतिहासिक सौगात: विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से व्यवहार न्यायालय की होगी स्थापना

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विधायक गुरु साहेब ने बताया कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में 15987.66 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे हुए हैं। इनमें व्यवहार न्यायालय का शुभारंभ, सब्जी मंडी और भंडारी तालाब का सौंदर्यीकरण, मोरध्वज महोत्सव का आयोजन, संग्रहालय का निर्माण, भंडापुरी मेला, सेजा से संडी मार्ग का निर्माण, तुलसी रसौटा माइनर नाली निर्माण, नवीन स्कूल भवन, भंडापुरी मोतीमहल निर्माण, विश्राम गृह का विस्तार, मिनी स्टेडियम का जीर्णोद्धार, अटल समरसता भवन का निर्माण और नवीन महाविद्यालय के लिए भूमि आबंटन जैसे कार्य शामिल हैं।

- Advertisement -

विधायक गुरु साहेब ने आगे कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास कर कीर्तिमान रच रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जो वादा जनता से किया था उसे पूरा कर रहा हैं। भाजपा सरकार में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन जनता का विश्वास बन गई है। महतारी वंदन योजना से आज हर महिलाओं के चेहरे में मुस्कान है, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, कृषक उन्नति योजना से किसानो को उनके फ़सल का उचित दाम मिल रहा है, PSC घोटाला की जांच और पारदर्शि भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को उनका हक मिल रहा है, नियद नेल्लानार योजना से नक्सल पीड़ित गांव का विकास हो रहा हैं। आज छत्तीसगढ़ में नक्सली और अपराध घटते क्रम में है। भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार पर ताला लग रहा है। डबल इंजन भाजपा सरकार में सरकार की हर योजनायें गांव शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारते हुए डबल इंजन सरकार के लाभ को हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है।

- Advertisement -

गुरु खुशवंत साहेब ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर विकास की गंगा बहाने का मुझे अवसर प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव , विजय शर्मा सहित भाजपा के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीयों व सदस्यों का आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ.

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इन सभी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मेरी जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि आरंग विधानसभावासियों की जीत है। आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभार।”

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता, और इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं वेब मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Arang News, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, MLA Guru Khushwant Saheb, अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, गुरु खुशवंत साहेब
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : राजधानी में दो बहनों के साथ दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास के नाम ट्यूशन टीचर करता था हैवानियत, अश्लील वीडियो भी बनाया CRIME NEWS : राजधानी में दो बहनों के साथ दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास के नाम ट्यूशन टीचर करता था हैवानियत, अश्लील वीडियो भी बनाया
Next Article CG NEWS : सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्मित ज्ञान मानसरोवर भवन का किया उद्घाटन CG NEWS : सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्मित ज्ञान मानसरोवर भवन का किया उद्घाटन

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?