Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IAS TRANSFER BREAKING: 15 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अरुण कुमार परमार बने CM डॉ. मोहन यादव के उप सचिव, के सी गुप्ता होंगे  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, देखें लिस्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

IAS TRANSFER BREAKING: 15 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अरुण कुमार परमार बने CM डॉ. मोहन यादव के उप सचिव, के सी गुप्ता होंगे  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, देखें लिस्ट 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/08 at 10:30 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
IAS TRANSFER BREAKING: 15 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अरुण कुमार परमार बने CM डॉ. मोहन यादव के उप सचिव, के सी गुप्ता होंगे  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, देखें लिस्ट 
IAS TRANSFER BREAKING: 15 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अरुण कुमार परमार बने CM डॉ. मोहन यादव के उप सचिव, के सी गुप्ता होंगे  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, देखें लिस्ट 
SHARE

भोपाल। IAS TRANSFER BREAKING : मध्य प्रदेश में आज बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों का तबादला हुआ है। 15 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजभवन से हटाकर मानव अधिकार आयोग का सचिव बना दिया गया है। वहीं, के सी गुप्ता राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं, रीवा संभाग के राजस्व अपर आयुक्त अरुण कुमार परमार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

के.सी गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ संसदीय कार्य विभाग अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया था।

अरुण कुमार परमार को मुख्यमंत्री के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर आयुक्त (राजस्व) रीवा संभाग के पद पर तैनात थे।

आशीष तिवारी को मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह उप सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर कार्यरत थे।

संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के उप सचिव पद पर जगदीश कुमार गोमे को नियुक्त किया गया है।
जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के सचिव पद पर जमुना भिड़े को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जिला पंचायत भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर सुनील दुबे को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उप सचिव, संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के पद पर कार्यरत थे। साथ ही निवेश संवर्धन और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

स्वास्थ्य सेवाएं, अपर संचालक के पद पर मनोज कुमार सरियाम को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर आयुक्त-सह-पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश के पद पर कार्यरत थे।

अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग के पद पर नीतू माथुर को नियुक्त किया गया है। वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर के पद पर कार्यरत थी।

मयंक अग्रवाल को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

रजनी सिंह को वि.अ.क-सह-श्रम, एमपी इंदौर और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के पद पर नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार मौर्य, उपसचिव, मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग को वि.क.अ-सह-नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

अमित तोमर, अपर सचिव “कार्मिक”, सामान्य प्रशासन विभाग को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक, भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है। अपर सचिव “कार्मिक”, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

TAGGED: BIG NEWS, Breaking News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, IAS TRANSFER BREAKING, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: CM साय ने राजनांदगांव में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन का किया उद्घाटन, कहा -नियमित रूप से ध्यान करने वाले व्यक्ति शांत और धीर गंभीर होते हैं
Next Article CG NEWS : दो दिवसीय दौरे पर भिलाई पहुंचे वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री घनश्याम दास मुंदडा, ग्रामीण एवं नगरीय संगठन में समरसता बनाने हुई चर्चा CG NEWS : दो दिवसीय दौरे पर भिलाई पहुंचे वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री घनश्याम दास मुंदडा, ग्रामीण एवं नगरीय संगठन में समरसता बनाने हुई चर्चा

Latest News

CG : रोते -बिलखते खेत पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CG : रोते -बिलखते खेत पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बेमेतरा May 14, 2025
CGNEWS:30 आरआई का स्थानांतरण, 7 यथावत, प्रशासनिक कसावट के लिए लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
CG : मोबाइल लूट की शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ अभद्रता और मारपीट, सिपाही पर गंभीर आरोप
CG : मोबाइल लूट की शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ अभद्रता और मारपीट, सिपाही पर गंभीर आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 14, 2025
CG BREAKING : नक्सलियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, मोदी सरकार से शांति वार्ता के लिए मांगी सहमती, गृह मंत्री विजय शर्मा को लेकर कही यह बात 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?