Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Madhya Pradesh : CM डॉ. यादव ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
भोपालमध्य प्रदेश

Madhya Pradesh : CM डॉ. यादव ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/08 at 5:23 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Madhya Pradesh : CM डॉ. यादव ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Madhya Pradesh : CM डॉ. यादव ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बोले- 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
SHARE

भोपाल। Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। हिन्दुस्तान पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन में पल्स पोलियो अभियान का राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इनमें जुड़वा बहनें अर्निका और अनाया राय, कनिष्का, नियति, अर्थ और समर्थ को दवा पिलाई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य संदीप यादव, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधिगण अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलेगा यह अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित ना रह जाए। उच्चतम रिहायशी इलाकों से ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर, गली-गली जाकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

- Advertisement -

- Advertisement -

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार के मन के साथ प्रदेश के 16 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विश्वस्तरीय विकास के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।

पोलियो लाइलाज बचाव जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है। बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है।

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 से चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत को सतत बनाए रखना है। परन्तु कुछ सीमावर्ती देशों में पोलियो के पॉजिटिव प्रकऱण सामने आए हैं । इन्हें देखते हुए हमें पोलियो के विरुद्ध गंभीरता से लड़ना होगा। हमने अधिक संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर, योजनाबद्ध रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इन्दौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किए गए हैं।

TAGGED: BIG NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Madhya Pradesh, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन-लोकार्पण Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ाजी ग्राम में शहीद गेंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, 20 दिसंबर को तारीखों के ऐलान की उम्मीद, 50% आरक्षण का फैसला बदलेगा चुनावों की तस्वीर ! Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज, 20 दिसंबर को तारीखों के ऐलान की उम्मीद, 50% आरक्षण का फैसला बदलेगा चुनावों की तस्वीर ! 

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?