Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिले मे धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तीसरी ऑख से रखी जाएगी अवैध धान परिवहन पर नजर, सीमावर्ती चेकपोस्टो में सीसीटीव्ही कैमरा लगाना शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जिले मे धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तीसरी ऑख से रखी जाएगी अवैध धान परिवहन पर नजर, सीमावर्ती चेकपोस्टो में सीसीटीव्ही कैमरा लगाना शुरू

Vijay Sinha
Last updated: 2024/12/09 at 10:31 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गरियाबंद – जिले में 14 नवंबर से अनवरत धान खरीदी जा रही है। इस दौरान सुचारू रूप से धान खरीदी करने के साथ ही प्रशासन मुश्तैदी से अवैध धान के परिवहन और बिक्री पर कार्यवाही भी कर रहा है। अब तक अवैध धान परिवहन के मामले में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 से अधिक वाहनो पर कार्यवाही की चुकी है। इसके अलावा सोमवार को भी प्रशासन ने अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को जप्त किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इधर जिले में अवैध परिवहन के बढ़ते मामले को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के चेकपोस्टो में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने शुरू कर दिए है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए सक्रियता से कार्यवाही करने चेकपोस्टों में कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। कैमरे लगने के बाद जिला स्तर से चेकपोस्टो से होकर गुजरने वालो वाहनो की निगरानी होगी। इससे चेकपोस्ट भी सुरक्षित होंगे।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले के ओडिशा सीमा से लगे तेतलखुटी, खुटगांव, सीनापाली, खोकखरा, मुड़गेलमाल, लाटापारा, अमलीपदर सहित कुल 12 चेकपोस्टो में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। सुत्रो के मुताबिक सबसे अधिक अवैध धान का परिवहन इसी मार्ग से होता है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने अवैध धान परिवहन रोकने पहले इन्ही चेकपोस्टों में अंकुश लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा चेकपोस्टो में बिजली की भी पर्याप्त सुविधा की जा रही है। जिससे रात के अंधेरे में भी परिवहन की कोशिशो पर लगाम लगेगा।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि जिले में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक 14 लाख 96 हजार 830 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कुल 30 हजार 664 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है। सीमावर्ती क्षेत्र देवभोग में कुल पंजीकृत 13 हजार 532 किसान में से 4 हजार 674 किसान यानी 34 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है।
डीएमओ अमित चन्द्राकर ने बताया कि देवभोग अनुभाग के अंतर्गत आने वाले 15 खरीदी केन्द्रों में अब तक 31 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। सभी जगहों से निरंतर रूप से धान का उठाव जारी है। देवभोग अनुभाग में कुल पंजीकृत किसान 13 हजार 532 है। जिसमें से 4 हजार 674 किसान यानी 34 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है।

डीएमओ ने बताया कि देवभोग क्षेत्र के कुछ स्थानों में हुए अत्यधिक बारिश के कारण देवभोग अनुभाग अंतर्गत आने वाले 15 खरीदी केन्द्रों में से 5 केन्द्रों में धान खरीदी को आज रोका गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण किसानों द्वारा खरीदी केन्द्रों तक लाये जाने वाले धान को पानी में भीगने से बचाने एवं इस कारण किसानों को होने वाली असुविधा से बचाने देवभोग अनुभाग के 5 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी आज नहीं किया गया। इन केन्द्रों में खोकसरा, झीरीपानी, देवभोग, दीवानमुड़ा एवं निष्टीगुड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि मौसम धान खरीदी लायक होते ही पुनः सुचारू रूप से जारी कर दी जायेगी। इस दिवस के लिए काटे गये टोकन को अन्य दिवस में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिससे किसानों को दोबारा टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए इस नंबर पर करें कॉल CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए इस नंबर पर करें कॉल
Next Article Snowfall Tourist Places In India ;मिनी स्विट्जरलैंड…भारत के इन 5 हिलस्टेशन्स पर ले सकते हैं बर्फबारी का पूरा मज़ा!

Latest News

स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Grand News May 11, 2025
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम का तहसील अध्यक्ष मोहन साहू नियुक्त
Grand News May 11, 2025
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?