Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : मेयर और पार्षद टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस की रणनीति तेज, किसे मिलेगा टिकट ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG : मेयर और पार्षद टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस की रणनीति तेज, किसे मिलेगा टिकट ?

Aarti Beniya
Last updated: 2024/12/10 at 2:06 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG : मेयर और पार्षद टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस की रणनीति तेज, किसे मिलेगा मेयर, पार्षद का टिकट ?
CG : मेयर और पार्षद टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस की रणनीति तेज, किसे मिलेगा मेयर, पार्षद का टिकट ?
SHARE

CG : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों प्रमुख दलों ने टिकट वितरण को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस चुनाव में दोनों दलों की साख दांव पर है।

- Advertisement -

अब उन्हें वार्डों के साथ महापौर और अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया होने का इंतजार है। इस बार कांग्रेस के सामने शहरी सत्ता को बचाए रखने की चुनौती होगी, तो भाजपा के सामने विधानसभा, लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तर्ज पर जीत का सिलसिला बरकरार रखने का दबाव होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा ने मंडल और जिला अध्यक्ष चुनाव के साथ शुरू की तैयारी
भाजपा में संगठन चुनाव चल रहा है। इस वजह से पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सक्रिय हो गए हैं। उनकी सक्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वे संगठन के चुनाव के साथ-साथ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। इसके लिए पार्षद और महापौर की टिकट के दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वे लगातार अपने वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।

- Advertisement -

इसके अलावा दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ नेताओं से भी मेल जोल बढ़ा रहे हैं। बता दें कि इस बार भाजपा सरकार ने महापौर चुनने का अधिकार वापस जनता को दे दिया है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा भाजपा में निकाय चुनाव को लेकर संभागवार बैठकों का एक दौर भी पूरा हो गया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पहले ही रिचार्ज कर दिया है।

- Advertisement -

इधर, कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के बीच उलझन
कांग्रेस में भी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि कांग्रेस में संगठन में बदलाव की चर्चा जोरशोर से चल रही है। चर्चा है कि करीब 15 से 20 जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला जा सकता है। बदलाव की चर्चा के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता थोड़ा उलझन में है। उन्हें यह समझने में दिक्कत हो रही है कि टिकट के लिए कहा प्रयास किया जाएगा।

हालांकि चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने वार्ड में बैठकों का भी दौर शुरू कर दिया है। वहीं चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने 11 दिसम्बर को राजीव भवन में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बता दें कि पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा था। प्रदेश के सभी 14 निगम में कांग्रेस के पार्षद महापौर चुने गए थे।

TAGGED: cg, किसे मिलेगा मेयर, पार्षद का टिकट ?, मेयर और पार्षद टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस की रणनीति तेज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग
Next Article CG BREAKING : प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग और फिर फांसी लगाकर दे दी जान, पेड़ पर लटकती लाश देखकर इलाके में फैली सनसनी  

Latest News

CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?