Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/10 at 9:52 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी
CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों को 66.06 करोड़ रुपए की पार्षद निधि जारी
SHARE
Highlights
  • नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जारी की राशि

रायपुर। CG BREAKING : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 166 नगरीय निकायों को कुल 66 करोड़ छह लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख रुपए और 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। नगरीय निकायों के विकास और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ये राशि प्रदान की गई है। वार्डों के विकास और आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए इस निधि का उपयोग किया जाएगा।

नगरीय निकायों को जारी की गई पार्षद निधि की यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कुल निधि का 50 प्रतिशत है। इससे पहले इस वर्ष जुलाई में भी निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपए का आवंटन जारी किया गया था। पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों में प्रत्येक वार्ड के लिए छह लाख रुपए, नगर पालिकाओं में प्रत्येक वार्ड के लिए साढ़े चार लाख रुपए और नगर पंचायतों में प्रत्येक वार्ड के लिए तीन लाख रुपए प्रावधानित है।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव से हाल ही में विभिन्न नगरीय निकायों के पार्षदों ने मुलाकात कर पार्षद निधि की राशि जारी करने की मांग की थी। साव ने उनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग को पार्षद निधि जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नगरीय निकायों को इस निधि का उपयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने को कहा है। साथ ही सभी कार्यों का क्रियान्वयन वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्षदों की अनुशंसा से करने के निर्देश दिए हैं।

साव ने उम्मीद जताई है कि पार्षद निधि के माध्यम से वार्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार का उद्दे श्य सभी को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पार्षद निधि से कराए जाने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ग्रैंड न्यूज़, पार्षद निधि जारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP BREAKING : 16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए कितने दिन का होगा सेशन MP BREAKING : 16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए कितने दिन का होगा सेशन
Next Article CG NEWS : पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 पैकेट गांजा बरामत CG NEWS : पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 पैकेट गांजा बरामत

Latest News

CG NEWS: अपनी ही जमीन के लिए तरस रहा गरीब किसान!—कागज होने के बावजूद प्रशासन से नहीं मिल रहा न्याय
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 15, 2025
CRIME NEWS: ब्लैकमेलिंग कर 20 हजार ऐंठने पहुंचे थे आरोपी – अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे वसूली,पुलिस ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 15, 2025
15th July Rashifal: सिंह और वृषभ को मिलेगा भाग्य का साथ, कन्या और वृश्चिक रहें सतर्क,जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?
Grand News राशिफल July 15, 2025
CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?