Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/11 at 6:04 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BREAKING : प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश जिनका पंजीयन नहीं हो पाया है, उनकी कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को किसी तरह की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाती थी। श्रमिकों की इन परेशानियों को देखते हुए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर अब विभाग मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करने जा रही है। अभी तक निर्माणी श्रमिक के सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख, कार्यस्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता होने पर 2.50 लाख की सहायता राशि मिलती है। अब अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक के कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि आश्रितों को दी जाएगी।

- Advertisement -

एक साल में 1502 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को दी गई सहायता राशि

- Advertisement -

जनवरी से लेकर नवंबर तक कुल 1502 निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ दिया गया है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर ऐसे निर्माणी श्रमिकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से की जा रही है।

TAGGED: CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ
Next Article CG NEWS : मंत्री दयाल दास बघेल ने धान खरीदी केंद्र का लिया जाएजा, स्टॉक व पंजी में अंतर पाए जाने पर जांच के दिए निर्देश CG NEWS : मंत्री दयाल दास बघेल ने धान खरीदी केंद्र का लिया जाएजा, स्टॉक व पंजी में अंतर पाए जाने पर जांच के दिए निर्देश

Latest News

CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: जनपद अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप, कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: गरियाबंद जिले में शिक्षकों और शालाओं का व्यापक युक्तियुक्तकरण, 214 स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 5, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट 2025 : आज खेले गए सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले, देखें किस किसने फाइनल में बनाई जगह 
Grand News June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?