Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज, मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज, मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन पर हुई चर्चा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/12/11 at 10:29 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज, मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन पर हुई चर्चा
CG NEWS : भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज, मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन पर हुई चर्चा
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गयी है। आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष के लिये रायशुमारी पर चर्चा करने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। जिसमें जगदलपुर शहर में पूर्वी मण्डल व पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष के लिये कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में कहा गया कि मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष का दायित्व संभालने अपनी इक्छा जाहिर कर सकते हैं। सभी कार्यकर्ता आपस में समग्र बातचीत करके सर्व सहमति से नाम आगे बढ़ायें। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी मण्डल का अध्यक्ष बनने मंशा जाहिर की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि संगठन का महापर्व मनाया जा रहा है। संगठन के चुनाव में सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मण्डल अध्यक्ष के लिये निर्धारित मापदण्ड अनुरूप चयन होगा। बैठक के उपरांत व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी राय बताने के लिये पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को अधिकृत किया गया था, जिनसे देर शाम तक दर्जनों कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष बनने की ईच्छा के साथ बैदूराम कश्यप से जिला कार्यालय में बंद कमरे में मिलते रहे। रायशुमारी बैठक का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, कमल चंद्र भंजदेव,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जगदलपुर नगर मण्डल दो भाग में बंटा, अब पूर्वी व पश्चिमी जगदलपुर मण्डल अस्तित्व में भारतीय जनता पार्टी में संगठन के तहत जगदलपुर शहरी क्षेत्र में अब दो मण्डल होंगे। पूर्ववर्ती जगदलपुर नगर मण्डल को बूथों की संख्या के आधार पर दो भाग में बांट कर नये दो मण्डल का रूप दिया गया है। जो पूर्वी जगदलपुर मण्डल और पश्चिमी जगदलपुर मण्डल कहलायेंगे। पूर्वी जगदलपुर मण्डल में निगम क्षेत्र के 25 वार्ड व 50 बूथ एवं पश्चिमी जगदलपुर मण्डल में 23 वार्ड व 51 बूथ शामिल किये गये हैं।

- Advertisement -
TAGGED: BJP accelerates, BJP district office, cgnews, JAGADALPUR, Jagdalpur Mandal President, Mandal President election, Process of organisational election
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ओम हास्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, अनियमितता का हुआ खुलासा CG NEWS : ओम हास्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, अनियमितता का हुआ खुलासा
Next Article MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले ‘पंचायत’के कलाकार, वेब सीरीज निर्माण के सुखद अनुभवों की जानकारी दी

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?