Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/11 at 6:11 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ
Chhattisgarh : छग के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव, CM ने दी शुभकामनाएँ
SHARE
Highlights
  • ’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि हेमल शर्मा और  अमित सोनी ने मुख्यमंत्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -

मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम
जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।

पर्यटन और रोमांच का केंद्र
मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़, मधेश्वर पहाड़, मधेश्वर पहाड़ जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : घर के बाहर पड़ी मिली सिन्दूर से रंगी मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्ची और धमकी भरा पत्र, काला जादू के संदेह से मचा हड़कंप  CG NEWS : घर के बाहर पड़ी मिली सिंदूर से रंगी मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्ची और धमकी भरा पत्र, काला जादू के संदेह से मचा हड़कंप 
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए काम की खबर, कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगा 1 लाख रुपए 

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?