Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान , अब कैसे बनेगी बात ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान , अब कैसे बनेगी बात ?

Vijay Sinha
Last updated: 2024/12/11 at 12:35 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 12 दिसंबर से प्रदेश के 33 जिले के सभी धान खरीदी केंद्र के 2 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारीयो ने अपनी 03 सूत्रीय माँग को लेकर हड़ताल में जाने की तैयारी में है

- Advertisement -

1 धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डॉटा एन्ट्री आपरेटर विगत कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रो डॉटा एन्ट्री आपरेटर को खाद्य विभाग में संविलियन किया जाए।2 नवीन वित्त निर्देश 22/2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रि का लाभ प्रदान कर 23350/- रूपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त प्रदान किया जाए,3 धान खरीदी नीति खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 की कंडिका-11.3.-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

खरीफ वर्ष 2025-2026 में समितियों में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की व्यव राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा ऑउट सोर्सिग से नियोजित करने के माह अप्रैल 2025 में कार्यवाही की जावें) को विलोपित किया जाए ।

- Advertisement -

संघ का कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां डटे रहेंगे. ऐसे में धान खरीदी को लेकर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं. इन मांगों के पूरा न होने पर समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.

- Advertisement -

खाद्य विभाग में संविलियन, वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि, काम की गारंटी आदि मांगों को लेकर वे 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेशभर में धान खरीदी पूरी तरह से बंद हो सकती है। क्योंकि शासन ने धान खरीदी को ऑनलाइन कर दिया है। आधे से ज्यादा काम कंप्यूटर ऑपरेटर ही करते हैं। धान बेचने जिन किसानों को मोबाइल चलाना नहीं आता, वे आपरेटर के सहयोग से टोकन लेते हैं। केंद्र में ऑपरेटर ही नहीं रहेंगे तो किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ेगा।

यदि किसान मोबाइल से दूसरों के सहयोग से टोकन ले भी लेते हैं तो जब वे धान लेकर बेचने उपार्जन केंद्र जाएंगे तो उनका बायोमैट्रिक नहीं हो पाएगा। सिर्फ खरीदी ही नहीं बल्कि धान का उठाव भी इनके हड़ताल से प्रभावित होगा। क्योंकि आवक -जावक उठाव जीपीएस सिस्टम से होता है और कंप्यूटर से ही गेट पास बनाया जाता है। छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि इस कल 12 दिसंबर गुरुवार से पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। हड़ताल पर रहेंगे। श्री मोहरे ने बताया मंगलवार को लेकर सचिव, खाद्य विभाग मंत्रालय नवा रायपुर सचिव, सहकारिता विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर,पंजीयक एवं आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ, नवा रायपुर,प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड),प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक),संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ संभाग रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर,सभी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी है कि वे 12 दिसंबर से काम बंद कर हड़ताल पर जाने वाले हैं।

प्रमुख माँग

1.धान खरीदी नीति में अप्रैल 2025 में आउटसोर्सिंग की कार्यवाही करने शासन का आदेश।

2.ऑपरेटर का विभाग तय नही किया गया है।

3.नवीन वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि नही हुवा।

4.समय में वेतन नही मिलता पुनः 24-25 का ये पांचवा माह रनिंग चल रहा है वेतन नही आया है।

5.अगस्त 23 के छूटे वेतन के संबंध में शासन कोई जवाब नही दे रहे है।

6 जो पिछला 7 माह का वेतन कैबिनेट बैठक से जारी हुवा उसमे भी बहुत जिले में वेतन कटोती किया गया।

7.पिछले हड़ताल के 37 दिन को कार्य अवधि मानने हेतु कोई आदेश शासन द्वारा जारी नही किया गया।

8.साथ ही अधिकांश जिले के ऑपरेटर का नियम विरुद्ध ट्रांसफर कर दिया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lifestyle: क्या ठंड में पीना चाहिए शराब ? क्या सच में गर्मी देता है या सेहत के लिए खतरा? Lifestyle: क्या ठंड में पीना चाहिए शराब ? क्या सच में गर्मी देता है या सेहत के लिए खतरा?
Next Article CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी में हुए कई बदलाव,अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा दे सकेंगे छात्र

Latest News

मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Cricket NATIONAL खेल June 5, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्या – क्या है दिशा निर्देश 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?