Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today 11 December 2024 : तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, कुंभ राशि वालों की इनकम बेहतर होगी, पढ़ें भाग्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALराशिफल

Horoscope Today 11 December 2024 : तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, कुंभ राशि वालों की इनकम बेहतर होगी, पढ़ें भाग्य

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/12/11 at 7:07 AM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal 06 December 2024: आज विवाह पंचमी के दिन इन राशि वालों के घर बरसेगा सौभाग्य, मेष से मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें भविष्यफल

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि में आकर चंद्रमा आज मेष राशि के जातकों के लिए लाभ और उन्नति का संयोग बना रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रोत्साहन मिल सकता है। आपका कोई काम जो अटक रहा था तो आज वह भी पूरा हो जाएगा। मेष राशि के व्यापारी जातकों को आज अपेक्षा से बढ़कर मुनाफा मिलेगा।

- Advertisement -

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपने व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आपका कोई मित्र और रिश्तेदार आज आपके काम आ सकता है इसलिए अगर जरूरत हो तो सहायता मांगने में हिचकना नहीं चाहिए।

- Advertisement -

मिथुन राशि के लिए सितारे अनुकूल रहेंगे। आज गुरु और बुध के शुभ योग से आपको अपने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में भी किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आप आज स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार या कर्ज दिया है

कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मंगल और चंद्रमा के शुभ संयोग से आपको आज मानसिक बल मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बना रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के मामले में अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आपको आज बिजनेस में पूर्व में किए गए कार्यों और निवेश का लाभ मिल सकता है। कोई पुराना परिचित और संपर्क आज आपके काम आ सकता है। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी लाभ पा सकते हैं।

कन्या राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको उतावलेपन से बचना चाहिए, आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता मिल पाना कठिन होगा। आज आपको किसी बात को लेकर अनावश्यक चिंता रह सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर फोकस करना होगा नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं

तुला राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रह सकती है। आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपकी परिचय का दायरा आज बढ़ेगा और कुछ नए मित्र भी आपके बनेंगे। आपका जनसमर्थन भी बढ़ेगा और आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रहने वाला है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च करने होंगे। वैसे कमाई भी आपकी बनी रहेगी जिससे स्थिति संतुलित बनी रहेगी। नौकरी कारोबार में आपको आज विरोधियो और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी डील को हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिल सकती है। बैंकिंग से संबंधित कार्यों में भी आपको आज कामयाबी मिलने वाली है।

धनु राशि के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी आज आपकी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, आपका काम आज सुचारू रूप से चलता रहेगा। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और आप आज सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में भी आज आप खुशियां पाएंगे, प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको अपनी खोई हुई वस्तु मिल जाने की खुशी होगी।

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आप घर और बाहर बेहतर प्रबंधन क्षमता से लाभ ले पाएंगे। गैर जरूरी खर्चों पर भी आज आप नियंत्रण रख पाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए अथवा घुमाने ले जा सकते हैं जिससे आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक ही आर्थिक लाभ मिल जाने की खुशी होगी।

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी राशि से ग्रहण योग हट जाने से आप राहत महसूस करेगे। किसी चली आ रही समस्या का समाधान हो जाने से भी आज आप राहत महसूस कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग और सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। संतान और सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है।

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार  CG ACCIDENT BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार 
Next Article साय कैबिनेट Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Latest News

CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : न्याय नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 9, 2025
CG NEWS :ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
India vs Pakistan : तुर्किये के ड्रोन से पाक ने किया था हमला ! नागरिकों को बनाया अपना ढाल, 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Grand News देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?