Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMusicVideoकोरबाछत्तीसगढ़

CG BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/14 at 11:31 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप 
CG BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक ने अपनी जान गवा दी है। कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए एक अभ्यर्थी की दौड़ने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने युवक जांजगीर जिला से कोरबा पहुंचा हुआ था। सुबह के वक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होकर युवक दौड़ लगाने के दौरान अचानक गिरने के बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत इंदिरा स्टेडियम का है। आपको बता दे कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती की परीक्षा वन विभाग द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में लिया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए जांजगीर चांपा जिले के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर नामक युवक पहुंचा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरीडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका हुआ था। आज सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगा रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान अचानक सुखसिंह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया इस घटना को लेकर युवक की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग पचंनामा की कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO: पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद जेल से रिहा, कहा -‘जो हुआ उसके लिए Sorry…मैं कानून का सम्मान करता हूं’
Next Article CG NEWS: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन से नियमित चलेगी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?