Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG:बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG:बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Aarti Beniya
Last updated: 2024/12/14 at 3:56 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
CG: बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
SHARE

 

बस्तर | CG: संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में 13 दिसम्बर से शुरू हो चुका है, जिसका औपचारिक रूप से उद्घाटन आज शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव एवं अन्य जन प्रतिनिधियों सहित आला धिकारियों,कर्मचारियों के मौजूदगी में किया।जिसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को बस्तर ओलम्पिक के विभिन्न इवेन्ट्स के स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Ad image

बस्तर ओलम्पिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सातों जिलों से 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 300 नुवा बाट (आत्म समर्पित माओवादी) खिलाड़ी और नक्सल हिंसा से दिव्यांग हुए 18 खिलाड़ी सहित कुल 2904 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ज्ञात हो कि जगदलपुर में 13 से 15 दिसम्बर तक आयोजित बस्तर ओलम्पिक के विभिन्न स्पर्धा के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी को चिन्हाकित किया गया है। इसमें बॉलीबॉल, कराते, वैट लिफ्टिंग, बैडमिंटन इवेन्ट्स का आयोजन इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में हो रहा है।

वहीं क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में कब्बडी, खो-खो, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स एवं रस्साकसी विधा की प्रतियोगिता सम्पन्न होने के साथ ही हॉकी का मैच खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी में किया जा रहा है। फुटबॉल मैच इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और सिटी ग्राउण्ड में किया जा रहा है। इस आयोजन के समापन समारोह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा छत्तीसगढ़ के अनेकमंत्रियों के उपस्थिति में होगा।

आज के उदघाटन समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी जिलों के नोडल अधिकारी, खेल संगठनों के पदाधिकारियों सहित खेल अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: Bastar Olympics 2024, Bastar Olympics 2024 NEWS, cg, CG Bastar Olympics 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG ACCIDENT: पिकअप और डीजल टैंकर की जोरदार भिडंत, चालक की मौत, 4 घायल CG BIG ACCIDENT: पिकअप और डीजल टैंकर की जोरदार भिडंत, चालक की मौत, 4 घायल
Next Article CG: ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार CG: ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार

Latest News

Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ "आलू मखना"
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ “आलू मखना”
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 18, 2025
Rajnandgaon : मरम्मत के बाद भी गिरा सिलिंग का प्लास्टर, मरम्मत की गुणवत्ता पर उठ रहें सवाल
Rajnandgaon : मरम्मत के बाद भी गिरा सिलिंग का प्लास्टर, मरम्मत की गुणवत्ता पर उठ रहें सवाल
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 18, 2025
मुरहा के बाद अब अहमद बेग भूख हड़ताल पर, पुश्तैनी जमीन पर दोबारा कब्जे से नाराज़ कलेक्ट्रेट के सामने बैठे बुजुर्ग, प्रशासन से न्याय की गुहार
Grand News July 18, 2025
Chhattisgarh : “ईडी ही तोहफ़ा है!” — बेटे के जन्मदिन पर छापे से भड़के पूर्व CM Bhupesh Baghel, केंद्र पर बोला तीखा हमला
Chhattisgarh : “ईडी ही तोहफ़ा है!” — बेटे के जन्मदिन पर छापे से भड़के पूर्व CM Bhupesh Baghel, केंद्र पर बोला तीखा हमला
छत्तीसगढ़ राजनीति July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?