Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनादेश परब:विधायक अनुज शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,बोले:सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही, अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जनादेश परब:विधायक अनुज शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,बोले:सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही, अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे

Vijay Sinha
Last updated: 2024/12/14 at 3:04 PM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
SHARE

गरियाबंद – प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा। चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए गांव गरीब किसान से जो वादे किए उसे महज एक साल में ही पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अपने एक साल के कार्यकाल में हर उसे मोर्च में सफल रही जिसकी जनता को उम्मीद थी। एक साल में भाजपा ने न केवल मोदी की गारंटी को पूरा कर दिखाया है बल्कि प्रदेश को उन्नति के मार्ग में आगे बढ़ाया है। उक्त बातें राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धारसीवा विधायक अनुज शर्मा ने कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि गांव गरीब किसान का विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता रही। यही कारण है कि सत्ता में आते ही पहले किसानों का 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान खरीदी, महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह का वादा पूरा किया। इसके साथ ही गरीबों के 18 लाख आवास मकान की स्वीकृति दी। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रुपये धान के बकाया दो साल के बोनस दिया गया है।

Contents
कांग्रेस पर साधा निशानानक्सली मोर्चे में मिली बड़ी सफलता
- Advertisement -

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुज शर्मा ने कहा कि हम आज गर्व से कह सकते हैं कि 5 साल पहले छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार में डुबो दिया था, प्रदेश में अराजकता का माहौल था। विकास के काम ठप्प थे। लेकिन सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिर से उन्नति के मार्ग में आ गया है। पांच साल विकास का पहिया थमा रहा जो अब फिर से गति पकड़ ली है। विधायक ने कहा कि यह पहले चुनाव में घोषणा होती थी और पूरे 5 साल वह वादे पूरा होने का इंतजार जनता करती थी लेकिन आज हम सब गर्व से कह सकते है की हमारी सरकार ने बहुत ही कम समय में कई वादों को पूरा कर दिखाया। हमारी नीतियां स्पष्ट रही और हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए वचनबद्ध रही। यही कारण है कि इस सरकार ने जनता के हित में अनेक फैसला लिए और उसे अमलीजामा भी पहनाया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

धरासीवा विधायक अनुज शर्मा ने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। आपकी डबल इंजन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है।

- Advertisement -

विधायक श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की है कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर को जनादेश परब के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

- Advertisement -

नक्सली मोर्चे में मिली बड़ी सफलता

विधायक शर्मा ने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई में भाजपा सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। न केवल नक्सलियों के ध्वस्त हुए बल्कि राज्य में नक्सलियों का दायरा कम करने में सरकार सफल रही। हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल में तीन सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : दंपत्ति के बीच विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलसे, पति की जलकर मौत  CG BIG NEWS : दंपत्ति के बीच विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलसे, पति की जलकर मौत 
Next Article CG ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रक से टकराए स्कूटी सवार दो भाइयों की मौके पर मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा  CG ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रक से टकराए स्कूटी सवार दो भाइयों की मौके पर मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?