Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के आरोप का विधायक रोहित साहू ने दिया जवाब, कहा विधायक और कांग्रेस जनता को गुमराह करते है,बेतुकी बातें न करे पूर्व विधायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के आरोप का विधायक रोहित साहू ने दिया जवाब, कहा विधायक और कांग्रेस जनता को गुमराह करते है,बेतुकी बातें न करे पूर्व विधायक

Vijay Sinha
Last updated: 2024/12/14 at 7:39 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद – सिकासार बांध के व्यर्थ पानी को महासमुन्द ले जाने की योजना का सर्वे शुरू होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला ने आरोप के बाद अब विधायक रोहित साहू ने इसका पलटवार किया। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला बिना जानकारी के अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। उन्हें चाहिए कि पहले इस विषय को समझे फिर बात करे। बेतुकी बात करना बंद करे। ज्ञात हो कि दो दिन पहले पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला इस मामले में विधायक रोहित साहू पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

पत्रकारों से चर्चा में विधायक रोहित साहू ने स्पष्ट कहा कि सिकासर बांध के पानी का लाभ गरियाबंद की जनता को ही मिलेगा। हमारी सरकार ने बांध के ओवरफ्लो के बाद व्यर्थ बहने वाले उलट के पानी का उपयोग सुखा क्षेत्र के किसानों के हित करने की योजना बनाई है। इससे इसका लाभ गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के 18 गांव समेत महासमुंद जिले के सुखा क्षेत्र के गांवों को मिलेगा। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए बेहतर कार्य करने जा रही है। उन्होंने पूर्व विधायक से ही सवाल किया कि हम बांध के भराव के बाद व्यर्थ बहने वाले पानी के उपयोग करने किसानों के हित में कर रहे इसमें कांग्रेस और कांग्रेस विधायक को क्यों पीड़ा हो रही है। सुखा क्षेत्र के किसानों को इस पानी का लाभ मिल जाए इससे उनको क्या पीड़ा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विधायक ने बताया कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में भी इस योजना का जिक्र किया था और इसके लिए हमारे महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने पदयात्रा भी की थी। सरकार की योजना और मंशा केवल ओवरफ्लो के पानी को व्यवस्थित करने का प्रयास है। उलट का पानी छोटे छोटे स्टाप डेम में भराव किया जाएगा। इससे कहीं चिंता की समस्या नहीं है। जो पानी गरियाबंद को मिलता था मिलता रहेगा। केवल व्यर्थ बहने वाले पानी का उपयोग ही किया जाएगा। इसके सर्वे के लिए 8 करोड़ प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। अभी सर्वे का कार्य जारी है।

- Advertisement -

पूर्व विधायक खुद निष्क्रिय रहते हैं, पांच साल किसानों के हित में कुछ नहीं किया

पता करो चर्चा के दौरान विधायक रोहित साहू ने पूर्व विधायक अमित शुक्ला पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि 5 साल राज्य विधानसभा क्षेत्र के किस रवि फसल के लिए सीख शेर बांध के पानी की मांग करते रहे। किसानों ने चक्का जाम तक किया। लेकिन तब कांग्रेस और विधायक ने किसानों की चिंता नहीं की। हमारी सरकार आने के बाद रबी फसल के लिए पानी दिया। जितना विकास कांग्रेस ने पांच साल में नहीं किया। उतना प्रदेश सरकार ने एक साल में किया है। राजिम विधानसभा सहित गरियाबंद जिले के करोड़ों के कार्य स्वीकृत हुए है। हमारी सरकार किसानो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में आत्मसमर्पित नक्सली प्रमिला और टिकेश्वर बंधे विवाह के बंधन में CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में आत्मसमर्पित नक्सली प्रमिला और टिकेश्वर बंधे विवाह के बंधन में
Next Article CG CRIME NEWS : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, आरोपियों के खातों में 175 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन, जानिए पूरा मामला  CG CRIME NEWS : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, आरोपियों के खातों में 175 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन, जानिए पूरा मामला 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
धर्म राशिफल May 17, 2025
Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?