Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur news: नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Videoछत्तीसगढ़रायपुर

Raipur news: नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

Aarti Beniya
Last updated: 2024/12/14 at 1:01 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
Raipur news: नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया
Raipur news: नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया
SHARE

रायपुर | Raipur news: छत्तीसगढ़ के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पहली बार 210 डॉक्टरों की संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होगा।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इतने बड़े पैमाने पर भर्ती पहली बार हो रही है, और पर्याप्त उम्मीदवार मिलने पर समय कम पड़ सकता है। इसीलिए केवल एक दिन के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की गई है। आमतौर पर, 100 से कम पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू होता था।

- Advertisement -
Ad image

नेहरू मेडिकल कॉलेज में हर माह वॉक इन होता है ताकि खाली पदों को भरा जा सके। पहली बार कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी विभाग के लिए 12 असिस्टेंट प्रोफेसर, परयूजिनिस्ट व फिजिशियन असिस्टेंट के 3-3 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। सीटीवीएस के असिस्टेंट प्रोफेसरों में क्रिटिकल केयर के 3, मेडिसिन के 2, पीडियाट्रिक के 3, एनीस्थीसिया के 2 व कार्डियक एनीस्थीसिया के दो पदों पर भर्ती की जाएगी।

- Advertisement -

वहीं 3 सीनियर रेसीडेंट की भर्ती भी की जाएगी। दूसरे विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 56, सीनियर रेसीडेंट के 106 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी भर्ती संविदा पर की जाएगी। कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों को 95 हजार, एसोसिएट को 1.55 लाख व प्रोफेसरों को हर माह 1.90 लाख वेतन दिया जा रहा है। निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों की तुलना में ये कम है। यही तर्क देकर ज्यादातर डॉक्टर ज्वाइन करने से बच रहे हैं।

- Advertisement -

शपथपत्र व एनपीए का विवाद भी चरम पर
नेहरू समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में शपथपत्र व एनपीए का विवाद चरम पर है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में पंजीकृत निजी अस्पतालों से ये शपथपत्र मांगा है कि उनके अस्पताल में कोई भी सरकारी डॉक्टर सेवाएं नहीं दे रहे हैं। ये आर्डर विभाग के लिए गले का फांस बन गया है। दरअसल इसी विवाद के बाद डीकेएस, आंबेडकर अस्पताल, राजनांदगांव, दुर्ग व रायगढ़ मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी है।

 

गुरुवार को आंबेडकर में जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसएन गोले ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने नवा रायपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ज्वाइन किया है। डीकेएस में दो यूरो सर्जन, एक न्यूरो सर्जन व एक न्यूरोलॉजिस्ट इस्तीफा देकर चले गए हैं। दूसरा विवाद एनपीए को लेकर है। शासन ने एनपीए लेने वाले डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर दिया है। इस विवाद में भी नए डॉक्टर ज्वाइन नहीं करना चाहते।

TAGGED: Nehru Medical College, RAIPUR NEWS, नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, मांगा मिलने का समय  GRAND NEWS : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, मांगा मिलने का समय 
Next Article BREAKING NEWS : RBI ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई गई कृषि ऋण की सीमा, अब बिना गिरवी के अन्नदाताओं को मिलेगा इतने रुपए का लोन BREAKING NEWS : RBI ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई कृषि ऋण की सीमा, अब बिना गिरवी के अन्नदाताओं को मिलेगा इतने रुपए का लोन

Latest News

CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, जिस विधानसभा को बड़े भाईयों का आशीर्वाद मिले वहां विकास की गंगा बहती रहेगी– अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
CG NEWS : श्री महादेव महासंघ डूमरतराई द्वारा छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न 
Grand News June 19, 2025
“Crime Against Women in Odisha: ओडिशा में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर कांग्रेस सख्त, खड़गे ने बनाई 5 सदस्यीय जांच टीम
Grand News ओडिशा June 19, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित, सहायक कर्मचारी और आवास मित्र को भी नोटिस
Grand News June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?