Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने किया सवाल – कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती, जवाब से हुए संतुष्ट, कहा – छत्तीसगढ़ के युवाओं के रोजगार लिए यह भर्ती अहम कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने किया सवाल – कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती, जवाब से हुए संतुष्ट, कहा – छत्तीसगढ़ के युवाओं के रोजगार लिए यह भर्ती अहम कदम

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/16 at 1:01 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने किया सवाल - कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती, जवाब से हुए संतुष्ट, कहा - छत्तीसगढ़ के युवाओं के रोजगार लिए यह भर्ती अहम कदम
CG NEWS : शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने किया सवाल - कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती, जवाब से हुए संतुष्ट, कहा - छत्तीसगढ़ के युवाओं के रोजगार लिए यह भर्ती अहम कदम
SHARE

 

- Advertisement -

भिलाई नगर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुखर दिखाई पड़े। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर सवाल उठाया है। श्री सेन ने कहा कि इस भर्ती से छत्तीसगढ़ के अनेक युवाओं का जहां भविष्य संवरेगा वहीं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी। दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक रिकेश सेन का सदन ने अपनी ही भाजपा सरकार से एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती को लेकर पूछा गया सवाल जहां युवाओं के रोजगार को लेकर विधायक सेन की चिंता को व्यक्त करता है वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस के लिए यह एक सबक भी है क्योंकि सदन में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर उनके विधायक अब तक खामोश ही रहे हैं। सदन के गलियारे में कांग्रेस की इस मुद्दे पर चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आज 15वें नंबर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सदन में 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती को लेकर सवाल किया। यही सवाल उन्होंने पिछले सत्र में तात्कालिक शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से करते हुए पूछा था कि यह भर्ती कब होगी? तब श्री अग्रवाल ने बताया था कि इसके लिए कोई समय सीमा अभी तय नहीं की गई है। आज सदन में सवाल के जवाब में बताया गया कि 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती अवश्य होगी फिलहाल इसके लिए समय सीमा नहीं है। विधायक सेन ने इस उत्तर पर संतोष व्यक्त किया है।

- Advertisement -

श्री सेन ने सदन के बाहर मीडिया चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के स्कूलों व्याख्याता के 2,524, शिक्षकों के 8,194 और सहायक शिक्षकों के 22 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। छत्तीसगढ़ के तात्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। स्कूलों में 33 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक 8194 पद और सहायक शिक्षकों के 22 हजार 341 पद शामिल हैं। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड के युवा भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, हमारी सरकार ने आज आश्वस्त किया है कि इस ओर जल्द पहल होगी, जो कि स्वागत योग्य और छत्तीसगढ़ सरकार का रोजगार को लेकर अहम कदम है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखा पत्र, गलती से श्रीलंका पहुंचने वाले भारतीय मछुआरों की रिहाई को लेकर किया अनुरोध  GRAND NEWS : राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखा पत्र, गलती से श्रीलंका पहुंचने वाले भारतीय मछुआरों की रिहाई को लेकर किया अनुरोध 
Next Article BIG NEWS: दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ ​खिलाकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन,12 लाख का लगाया चूना BIG NEWS: दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ ​खिलाकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन,12 लाख का लगाया चूना

Latest News

BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : चंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News May 10, 2025
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Horoscope Today 10 May 2025 : चंद्रमा, शनि और शुक्र के बीच बनने वाले योग आज कुछ राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएंगे, देखिये आज का राशिफल
Grand News May 10, 2025
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?