Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: किसानों के लिए बड़ी राहत! भूमि रजिस्ट्री में अब पेड़ों का नहीं होगा मूल्यांकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG: किसानों के लिए बड़ी राहत! भूमि रजिस्ट्री में अब पेड़ों का नहीं होगा मूल्यांकन

Aarti Beniya
Last updated: 2024/12/18 at 12:46 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: किसानों के लिए बड़ी राहत! भूमि रजिस्ट्री में अब पेड़ों का नहीं होगा मूल्यांकन
CG: किसानों के लिए बड़ी राहत! भूमि रजिस्ट्री में अब पेड़ों का नहीं होगा मूल्यांकन
SHARE

रायपुर | CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है कि अब भूमि की रजिस्ट्री में पेड़ों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। अब जमीन की रजिस्ट्री के समय यदि वृक्ष है, तो उसके मूल्य को बाजार मूल्य के लिए गणना करते समय नहीं जोड़ा जाएगा। यानी जमीन के बाजार मूल्य के आधार पर ही उसकी रजिस्ट्री होगी। अभी तक किसी की जमीन में साल, सौगान जैसे अन्य इमारती लकड़ी के वृक्ष है, तो उसका मूल्य भी बाजार मूल्य में जोड़ कर लिया जाता था। उस पर स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क लिया जाता था। इससे रजिस्ट्री की कीमत बढ़ जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा।

- Advertisement -

दरअसल, महा निरीक्षक पंजीयन के अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि वृक्षों के मूल्य गणना से संबंधित उपबंध के प्रावधान को विलोपित कर दिया जाए। इसका आशय यह है, कि किसी संपत्ति पर वृक्ष होने या नहीं होने से उसके बाजार मूल्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जनहित में राजस्व नुकसान भी करेंगे बर्दाश्त
प्रदेश में इस नई व्यवस्था के लागू होने से सरकार को राजस्व का नुकसान होगा। यह राशि 10 करोड़ के आसपास होगी। इस संबंध में पंजीयन एवं मुद्रांक आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कहते हैं कि इससे सरकार के राजस्व को नुकसान होगा, लेकिन यह एक जनहित से जुड़ा फैसला है। इससे खासकर किसानों को ज्यादा फायदा होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वाणिज्य कर (पंजीयन ) मंत्री ओपी चौधरी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए थे, ताकि किसानों को ज्यादा परेशानी न हो। बता दें कि पूर्व की व्यवस्था में यदि किसी जमीन में इमारती पेड़ है, तो उसके लिए पटवारी का भी प्रतिवेदन लगता था। इस वजह से कागजी कार्रवाई आदि में भी विलंब होता था।

- Advertisement -
TAGGED: cg, Raipur, RAIPUR NEWS, किसानों के लिए बड़ी राहत! भूमि रजिस्ट्री में अब पेड़ों का नहीं होगा मूल्यांकन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी, 14 वाहन जप्त CG: अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी, 14 वाहन जप्त
Next Article RAIPUR BREAKING : रायपुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत  RAIPUR ACCIDENT BREAKING : रायपुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत 

Latest News

CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गांव में संचालित देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रंगे हाथों पकड़ाए दो युवक
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?