Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी का मामला, कांग्रेस ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी का मामला, कांग्रेस ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/12/19 at 7:17 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी का मामला, कांग्रेस ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन
CG NEWS : बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी का मामला, कांग्रेस ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन
SHARE

राजनांदगांव। CG NEWS : लोकसभा में बाबा साहब अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया है। राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले के साथ रैली निकाली और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतला दहन का आयोजन किया गया था। लोकसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर को लेकर टिप्पणी मामले में कांग्रेसियों ने नाराजगी व्यक्ति की और शहर के जय स्तंभ चौक पर उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन के आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव मेहुल मारू ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। जो घोर निंदनीय है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारत रत्न और संविधान निर्माता पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के दिल में संविधान के खिलाफ जो है वह बाहर आ गया।

- Advertisement -

महापौर हेमा देशमुख दिया बयान

- Advertisement -

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। भारतीय जनता पार्टी की यह आदत है कि वे दलितों को सम्मान नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह दलित समाज और देश से इस टिप्पणी के लिए माफी मांगे। इधर जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। जैसे ही कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतीकात्मक पुतले पर आग लगाई वैसे ही पुलिस ने अग्नि शामक यंत्र का प्रयोग करते हुए पुतले की आग बुझा दी। अग्निशामक यंत्र से पुतले की आग बुझाने के दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं की आंखों में यंत्र का सफेद पाउडर भी चला गया। जिससे तीन कांग्रेसियों की आंखों में जलन होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

TAGGED: cg news, rajnandgaon, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बाबा साहब अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट CG BREAKING : बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 33 आरक्षित और 37 अनारक्षित में 12 महिलाओं के लिए आरक्षित
Next Article CG NEWS : पक्ष - विपक्ष की चर्चा के बाद 805 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित  CG NEWS : पक्ष – विपक्ष की चर्चा के बाद 805 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित 

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?