Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खेल खेल में गई 7 साल के बच्चे की जान, खलियान में आग लगने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़जशपुर

CG NEWS : खेल खेल में गई 7 साल के बच्चे की जान, खलियान में आग लगने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/21 at 6:41 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : खेल खेल में गई 7 साल के बच्चे की जान, खलियान में आग लगने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला 
CG NEWS : खेल खेल में गई 7 साल के बच्चे की जान, खलियान में आग लगने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला 
SHARE

 

जशपुर। CG NEWS : जिले में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया।

- Advertisement -
Ad image
यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने पर अविरल किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन एल्ड्रियन खलिहान के अंदर फंस गया। धुएं और आग के बीच दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आग की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एल्ड्रियन को खलिहान से बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, और गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दमकल और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। एसडीएम नन्द जी पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के पिता प्रबोध एक्का ने थाने में घटना की जानकारी दी, और प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे ने मर्ग पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की। वहीं घटनास्थल में दमकलकर्मी  पुलिस व गांववालों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम नंदजी पांडे ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और ग्रामीणों से अपील की कि वे खलिहानों के पास बच्चों को अकेला न छोड़ें। आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कहर: स्कूल से घर लौट रहे 6वीं के छात्र को हाइवा ने रौंदा  CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर: स्कूल से घर लौट रहे 6वीं के छात्र को हाइवा ने रौंदा 
Next Article BIG BREAKING : 25 हजार रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा BIG BREAKING : 25 हजार रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

Latest News

Pushpanjali Mahant Case: दुष्कर्म के बाद हत्या! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, हरदीबाजार में उग्र प्रदर्शन
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 25, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 840 नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 25, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ की सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जंग: देवपुरी थोक सब्जी बाजार में चला सशक्त जागरूकता अभियान।
Grand News June 25, 2025
CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और शक में प्रेमिका और 2 बच्चों की हत्या, रांची से दबोचा गया 
क्राइम छत्तीसगढ़ जशपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?